कोरबा (मंथन) कोरबा-चांपा राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत ग्राम कनकी और उसके आसपास के एक दर्जन से अधिक ग्रामो में लगभग चार दिनों से बिजली की लगातार आँख-मिचौली बदस्तूर जारी है। घंटों विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण स्थानीय निवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दिन हो या रात अघोषित बिजली कटौती के चलते ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटों बिजली गुल रहने से जहाँ बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की हालत पस्त है, वहीं दैनिक कामकाज भी पूरी तरह ठप्प हो गया हैं। बिजली न होने के कारण पेयजल आपूर्ति पर भी गहरा असर पड़ा है, जिससे लोगों को पानी के लिए दूर-दराज भटकना पढ़ रहा है।
बताया जा रहा हैं की बारिश की वजह से लाइन बार-बार ब्रेकडाउन हो रही है। 33केवी के साथ-साथ 11केवी में भी समस्या आ रही है। अधिकारी कर्मचारियों की टीम व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन बारिश की वजह से काम भी प्रभावित हो रहा है।
01 अगस्त / मंथन मित्तल



