Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) पसान थाने से फरार छेड़छाड़ का कथित आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार

    (कोरबा) जिला जेल में 244 बंदियों ने 5 कुंडीय गायत्री यज्ञ कर सकारात्मक बदलाव का दिया संदेश

    (कोरबा) जेल भेजने की धमकी देकर ऑनलाइन रूपए लेने का आरोप

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात
    कोरबा

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    By Vinod Mittal07/29/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * फीता काट, पूजा-हवन एवं चाबी सौंपने की रस्म के साथ हुआ शुभारंभ
    * ग्रामीणों ने भवन के संरक्षण और अदाणी फाउंडेशन के विकास कार्यों में सहयोग का लिया संकल्प
    कोरबा (मंथन) ग्रामीण विकास और सामुदायिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अदाणी फाउंडेशन द्वारा ढनढनी ग्राम पंचायत में नवनिर्मित ‘अदाणी भवन’ का लोकार्पण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ फीता काटकर, विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ किया गया। इस अवसर पर अदाणी फाउंडेशन के मुख्य व्यवसाय अधिकारी (सीबीओ) समीर मित्रा तथा एजीएम डॉ. विकास ठाकुर ने भवन की चाबी ग्राम पंचायत को सौंपते हुए इसे ग्रामीणों को समर्पित किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच कन्हैया बिंझवार, उपसरपंच रेसमलाल बिंझवार, सचिव साधराम दीवान, अदाणी फाउंडेशन से तजेंद्र बंजारे एवं उनकी टीम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    इस अवसर पर मुख्य व्यवसाय अधिकारी समीर मित्रा ने कहा, “अदाणी फाउंडेशन का उद्देश्य केवल आधारभूत सुविधाओं का निर्माण करना नहीं, बल्कि ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाना और उनके सामाजिक विकास में सहभागी बनना है। अदाणी भवन ग्रामीणों के लिए सामाजिक, शैक्षणिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का एक सशक्त केंद्र बनेगा। हमें विश्वास है कि ग्रामवासी इस भवन का बेहतर उपयोग करते हुए इसके संरक्षण में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।”
    ग्राम पंचायत ढनढनी के सरपंच कन्हैया बिंझवार ने अदाणी फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “अदाणी भवन हमारे गांव के लिए एक अमूल्य सौगात है। इससे ग्रामवासियों को बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, महिला समूहों एवं सामाजिक आयोजनों के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। हम सभी ग्रामीण इस भवन की देखभाल अपनी जिम्मेदारी समझकर करेंगे तथा गांव के विकास के लिए अदाणी फाउंडेशन के साथ मिलकर कार्य करते रहेंगे।”
    अदाणी भवन के उद्घाटन से पूरे गांव में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने अदाणी फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था द्वारा ग्रामीण विकास और जनकल्याण के लिए लगातार किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं और इससे क्षेत्र के लोगों को नई सुविधाएं एवं अवसर प्राप्त होंगे। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से अदाणी भवन के संरक्षण एवं रखरखाव की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। साथ ही भविष्य में भी अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित विकास एवं जनहितकारी पहलों में सक्रिय सहयोग देने का भरोसा व्यक्त किया।
    अदाणी समूह क्षेत्र में सामुदायिक विकास के लिए अपने अदाणी फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सहभागिता के तहत के जिले में स्थित कोरबा पावर लिमिटेड के आसपास के ग्राम पंचायतों में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और सामुदायिक सशक्तिकरण की दिशा मे विभिन्न जनकल्याणकारी पहलों के माध्यम से ग्रामीण समुदायों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्यरत है।

    29 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम
    Next Article (कोरबा) “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान अंतर्गत यातायात पुलिस ने की सघन जांच कार्यवाही

    Related Posts

    (कोरबा) पसान थाने से फरार छेड़छाड़ का कथित आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार

    09/27/2026

    (कोरबा) जिला जेल में 244 बंदियों ने 5 कुंडीय गायत्री यज्ञ कर सकारात्मक बदलाव का दिया संदेश

    09/27/2026

    (कोरबा) जेल भेजने की धमकी देकर ऑनलाइन रूपए लेने का आरोप

    09/27/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/27/2026

    (कोरबा) पसान थाने से फरार छेड़छाड़ का कथित आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार

    * आधी रात घर की घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के…

    (कोरबा) जिला जेल में 244 बंदियों ने 5 कुंडीय गायत्री यज्ञ कर सकारात्मक बदलाव का दिया संदेश

    (कोरबा) जेल भेजने की धमकी देकर ऑनलाइन रूपए लेने का आरोप

    (कोरबा) महिला वर्ग में शासकीय ई वि स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा एवं पुरुष वर्ग में जयबूढादेव महाविद्यालय कटघोरा विजेता बने

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.