Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) पसान थाने से फरार छेड़छाड़ का कथित आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार

    (कोरबा) जिला जेल में 244 बंदियों ने 5 कुंडीय गायत्री यज्ञ कर सकारात्मक बदलाव का दिया संदेश

    (कोरबा) जेल भेजने की धमकी देकर ऑनलाइन रूपए लेने का आरोप

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) पुरानी रंजिश में चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोप सिद्ध होने पर न्यायालय ने सुनाई सश्रम कारावास और 2000 रुपये के अर्थदंड की सजा
    कोरबा

    (कोरबा) पुरानी रंजिश में चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोप सिद्ध होने पर न्यायालय ने सुनाई सश्रम कारावास और 2000 रुपये के अर्थदंड की सजा

    By Vinod Mittal07/28/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * सन 2020 में ग्राम छुरी खुर्द में हुई थी वारदात
    कोरबा (मंथन) कोरबा-कटघोरा मार्ग में बसे ग्राम छुटकी छुरी खुर्द में पुरानी रंजिश को लेकर चाकू से पेट पर जानलेवा हमला करने के आरोप का अपराध सिद्ध होने पर आरोपी को प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश कटघोरा श्रीमती मधु तिवारी ने धारा 307 भादवि के तहत दोषी पाते हुए 5 वर्ष के सश्रम कारावास और 2000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड न देने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
    अतिरिक्त लोक अभियोजक एवं अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक संजय जायसवाल ने बताया कि घटना 20 नवंबर 2020 की रात लगभग 9 बजे की है। ग्राम छुटकी छुरी खुर्द (वार्ड क्रमांक 03) निवासी और आरोपी के बीच पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो रहा था। इसके बाद उसने अपनी जेब से चाकू निकाला और उसके पेट में मार दिया। चाकू लगते ही खून निकलने लगा और वह गंभीर घायल हो गया।
    पुलिस ने अपराध क्रमांक 310/2020 के तहत धारा 307 भादवि का मामला दर्ज किया। विवेचना अधिकारी विष्णुप्रसाद यादव (सउनि) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बारीकी से जांच की और सभी आवश्यक साक्ष्य जुटाकर आरोप पत्र माननीय न्यायालय में पेश किया। न्यायालयीन कार्यवाही के दौरान पीड़ित और प्रार्थीया ने अपने बयानों में घटना की पूरी सच्चाई न्यायालय के सामने रखी। शासन की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक संजय जायसवाल ने सभी गवाहों का सूक्ष्मता से परीक्षण कराया और वैज्ञानिक व परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को मजबूती से प्रस्तुत किया। न्यायालय ने अभियोजन पक्ष के तर्कों और सबूतों को संदेह से परे माना और आरोपी को दोषी ठहराते हुए जेल भेज दिया।

    28 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) डॉ. हिमांशु खुटिया ने सिकल सेल व हार्ड की समस्या से पीड़ित मरीज का किया सफल हिप रिप्लेसमेंट
    Next Article (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की तीन दिवसीय बैठक संपन्न

    Related Posts

    (कोरबा) पसान थाने से फरार छेड़छाड़ का कथित आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार

    09/27/2026

    (कोरबा) जिला जेल में 244 बंदियों ने 5 कुंडीय गायत्री यज्ञ कर सकारात्मक बदलाव का दिया संदेश

    09/27/2026

    (कोरबा) जेल भेजने की धमकी देकर ऑनलाइन रूपए लेने का आरोप

    09/27/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/27/2026

    (कोरबा) पसान थाने से फरार छेड़छाड़ का कथित आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार

    * आधी रात घर की घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के…

    (कोरबा) जिला जेल में 244 बंदियों ने 5 कुंडीय गायत्री यज्ञ कर सकारात्मक बदलाव का दिया संदेश

    (कोरबा) जेल भेजने की धमकी देकर ऑनलाइन रूपए लेने का आरोप

    (कोरबा) महिला वर्ग में शासकीय ई वि स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा एवं पुरुष वर्ग में जयबूढादेव महाविद्यालय कटघोरा विजेता बने

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.