कोरबा (मंथन) वनमंडल कोरबा के करतला रेंज पहुंचे 20 हाथी फिर से वापस सक्ती रेंज के सोनगुढ़ा की ओर चले गए हैं। पसरखेत से चचिया पहुंचे दंतैल हाथी में बैगामार में धान की नर्सरी को चौपट कर केले को खा गया। पसरखेत की केराकछार में घूम रहे 9 हाथी अभी शांत हैं। हाथियों के वापस लौटने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। लेकिन दंतैल हाथी लगातार नुकसान पहुंचा रहा है।
वन विभाग ने आसपास के छह ग्रामो में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क कर दिया है। दंतैल के आगे बढ़ने की संभावना बनी हुई है।
27 जुलाई / मंथन मित्तल



