Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    (कोरबा) भादी अमावस्या के अवसर पर आस्था स्थल सप्तदेव मंदिर में राणीसती का हुआ भव्य मंगलपाठ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) इंटरस्टेट बसों की कनेक्टिविटी वाले कटघोरा बस स्टैंड में गंदगी की भरमार
    कोरबा

    (कोरबा) इंटरस्टेट बसों की कनेक्टिविटी वाले कटघोरा बस स्टैंड में गंदगी की भरमार

    By Vinod Mittal07/25/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के कटघोरा बस स्टैंड परिसर में फैली गंदगी के बीच अब जल निकासी व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई है। गंदे पानी की निकासी के लिए बनाई गई नालियों का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से पानी परिसर में ही जमा हो रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण हालात और भी खराब हो गए हैं।
    बस स्टैंड में जगह-जगह जलभराव होने से बस ऑपरेटरों, एजेंटों, दुकानदारों और रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी के जमा होने से दुर्गंध फैल रही है, जिससे पूरे परिसर का वातावरण अस्वच्छ हो गया है। वहीं मच्छरों का प्रकोप बढऩे से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा समय-समय पर स्वच्छता के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन बस स्टैंड जैसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक जगह की नियमित साफ-सफाई और नालियों की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि क्षतिग्रस्त नालियों की तत्काल मरम्मत कर जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए तथा बस स्टैंड परिसर की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों को इस परेशानी से राहत मिल सके।

    25 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जगन्नाथ की बहुड़ा यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
    Next Article (कोरबा) नाबालिग द्वारा वाहन चलवाना और नो-एंट्री उल्लंघन के दो मामलों में लगाया गया कुल ₹46,500 का अर्थदंड

    Related Posts

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    09/14/2026

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    09/14/2026

    (कोरबा) भादी अमावस्या के अवसर पर आस्था स्थल सप्तदेव मंदिर में राणीसती का हुआ भव्य मंगलपाठ

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    कोरबा (मंथन) मध्य भारत में कैंसर उपचार के क्षेत्र में अग्रणी बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी)…

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    (कोरबा) भादी अमावस्या के अवसर पर आस्था स्थल सप्तदेव मंदिर में राणीसती का हुआ भव्य मंगलपाठ

    (कोरबा) ग्राम सेमरहा में डीएमएफ मद के 20 लाख से निर्मित्त पुलिया छतिग्रस्त

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.