Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) ‘सियान गुड़ी’ में 500 वरिष्ठ नागरिकों का होगा सम्मान
    कोरबा

    (कोरबा) ‘सियान गुड़ी’ में 500 वरिष्ठ नागरिकों का होगा सम्मान

    By Vinod Mittal07/23/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * तीन दिवसीय समारोह शुरू
    कोरबा (मंथन) वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, स्वास्थ्य और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जय शकुन्तला वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 23 से 25 जुलाई 2026 तक ‘सियान गुड़ी’ (एमआईजी-48, आर.पी. नगर, कोरबा) में तीन दिवसीय ‘500 पंजीकृत बुजुर्गों का सम्मान समारोह’ आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।
    इस आयोजन का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना, उनके अनुभवों का आदान-प्रदान कराना तथा उन्हें स्वास्थ्य और सामाजिक सहयोग से जोड़ना है।
    * सम्मान, संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण
    समारोह के दौरान वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, प्रेरणादायक संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मनोरंजन और सभी पंजीकृत बुजुर्गों को स्नेह उपहार प्रदान किए जाएंगे। साथ ही मेडिकल कॉलेज की टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया जाएगा। कार्यक्रम में भजन संध्या का भी आयोजन होगा, जिसमें अनूप जलोटा फेम केशव चंद्रा एवं दीपक कंवर अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अध्यक्षता हेतु डॉ. चरणदास महंत पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़, ज्योत्सना चरणदास महंत सांसद, कोरबा लोकसभा क्षेत्र एवं सदस्य, कोयला सलाहकार समिति और विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। समारोह में कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और समाजसेवी भी शामिल होंगे। प्रमुख अतिथियों में जय सिंह अग्रवाल (पूर्व मंत्री), एन.के. साहू (महाप्रबंधक, खनन, एसईसीएल दीपका), डॉ. गोपाल कंवर (संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय), हरिश परसाई, राजकिशोर प्रसाद (पूर्व महापौर), केदारनाथ अग्रवाल (समाजसेवी एवं संभागीय अध्यक्ष, एचएमएस), फूल सिंह राठिया (विधायक, रामपुर), डॉ. कमल किशोर सहारे (डीन, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय), पोषक महंत, मनोज चौहान (जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष), मुकेश राठौर (जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष), रमेश जायसवाल (वरिष्ठ कांग्रेस नेता), सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
    आयोजकों ने जिले के सभी पंजीकृत वरिष्ठ नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर सम्मान समारोह, स्वास्थ्य परीक्षण और सांस्कृतिक गतिविधियों का लाभ उठाने की अपील की है।

    23 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) उरगा-हाटी मार्ग पर हुए हादसे में दो युवकों की हुई मृत्यु
    Next Article (कोरबा) मानिकपुर पुलिस ने घर में जुआ खेलते 8 जुआरी को किया गिरफ्तार-₹18,800 नकद जब्त

    Related Posts

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    07/29/2026

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    07/29/2026

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    07/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/29/2026

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    * फीता काट, पूजा-हवन एवं चाबी सौंपने की रस्म के साथ हुआ शुभारंभ * ग्रामीणों…

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    (कोरबा) महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपने के आरोपों पर शिक्षा विभाग ने की कार्यवाही

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.