Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कटघोरा से डोंगरगढ़ तक लगभग 295 किमी रेल लाइन पर बनी सहमति-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया इसे ऐतिहासिक कदम

    (कोरबा) बांगो जलाशय 83.34% भरा-पिछले तीन वर्षों की तुलना में जलस्तर और जलभराव सर्वाधिक

    (कोरबा) सावन माह में शिवभक्तों के लिए विहिप-बजरंग दल द्वारा दी जा रही कनकी धाम मार्ग पर निःशुल्क चाय, पेयजल-24 घंटे हेल्पलाइन सुविधा

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) ग्राम जवाली में 20 लाख की लागत से बनेगा कंवर समाज का सामुदायिक भवन-डीएमएफ मद से हुआ भूमि पूजन
    कोरबा

    (कोरबा) ग्राम जवाली में 20 लाख की लागत से बनेगा कंवर समाज का सामुदायिक भवन-डीएमएफ मद से हुआ भूमि पूजन

    By Vinod Mittal07/23/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * समाजहित में भूमि दान करने वाले परिवारों की सराहना
    कोरबा (मंथन) जिला खनिज न्यास फाउंडेशन (डीएमएफ) मद से स्वीकृत विकास कार्यों के तहत ग्राम पंचायत जवाली के मौहार पारा में कंवर समाज के लिए प्रस्तावित 20 लाख रुपये लागत के सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में विकास कार्य का शुभारंभ किया गया।
    आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, समाज के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डीएमएफ मद से हो रहे निर्माण कार्य ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सामुदायिक भवन बनने से सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए स्थायी सुविधा उपलब्ध होगी।
    कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि भवन निर्माण के लिए आवश्यक भूमि समाजहित में दान की गई। धर्म सिंह कंवर द्वारा 57 डिसमिल तथा हीरा सिंह कंवर द्वारा 53 डिसमिल भूमि दान कर कुल 1 एकड़ 10 डिसमिल भूमि उपलब्ध कराई गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने दानदाताओं के इस योगदान को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उनके सम्मान की घोषणा की।
    इस अवसर पर जनपद पंचायत कटघोरा की अध्यक्ष श्रीमती झूल बाई गोविंद सिंह कंवर, जनपद सदस्य कमल बेलदार, सूर्यभान सिंह कंवर, पूर्व जनपद अध्यक्ष लता मुकेश कंवर, रूप सिंह विंध्यराज बुंदेली, चंद्रभुवन सिंह, अधिवक्ता चंपाल सिंह, सरपंच प्रतिनिधि पुरुषोत्तम साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए इसे कंवर समाज और पूरे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उनका कहना था कि भवन के निर्माण के साथ ही परिसर का विकास और सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे यह स्थल भविष्य में सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।

    23 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) स्व. बिसाहू दास महंत की 48वीं पुण्यतिथि
    Next Article (कोरबा) टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान से बदल रही पशुपालन की तस्वीर

    Related Posts

    (कोरबा) कटघोरा से डोंगरगढ़ तक लगभग 295 किमी रेल लाइन पर बनी सहमति-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया इसे ऐतिहासिक कदम

    07/31/2026

    (कोरबा) बांगो जलाशय 83.34% भरा-पिछले तीन वर्षों की तुलना में जलस्तर और जलभराव सर्वाधिक

    07/31/2026

    (कोरबा) सावन माह में शिवभक्तों के लिए विहिप-बजरंग दल द्वारा दी जा रही कनकी धाम मार्ग पर निःशुल्क चाय, पेयजल-24 घंटे हेल्पलाइन सुविधा

    07/31/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/31/2026

    (कोरबा) कटघोरा से डोंगरगढ़ तक लगभग 295 किमी रेल लाइन पर बनी सहमति-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया इसे ऐतिहासिक कदम

    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क के विस्तार और प्रदेश के समग्र विकास की दिशा…

    (कोरबा) बांगो जलाशय 83.34% भरा-पिछले तीन वर्षों की तुलना में जलस्तर और जलभराव सर्वाधिक

    (कोरबा) सावन माह में शिवभक्तों के लिए विहिप-बजरंग दल द्वारा दी जा रही कनकी धाम मार्ग पर निःशुल्क चाय, पेयजल-24 घंटे हेल्पलाइन सुविधा

    (कोरबा) जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन ने किया कटघोरा ब्लॉक का भ्रमण

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.