Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) महापौर संजू देवी सिंह राजपूत का आयुष चिकित्सकों ने किया भव्य अभिनंदन
    कोरबा

    (कोरबा) महापौर संजू देवी सिंह राजपूत का आयुष चिकित्सकों ने किया भव्य अभिनंदन

    By Vinod Mittal07/21/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती संजू देवी सिंह राजपूत के जनसेवा, संवेदनशील नेतृत्व और नगर के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण को आयुष चिकित्सकों ने सम्मानित करते हुए उन्हें भव्य अभिनंदन प्रदान किया। आयुष मेडिकल एसोसिएशन (आयुष्मा) कोरबा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में महापौर को शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंट कर उनके उल्लेखनीय कार्यों के प्रति सम्मान प्रकट किया गया।
    होटल टॉप इन टाउन में आयोजित इस गरिमामय समारोह में आयुष चिकित्सकों ने कहा कि महापौर संजू देवी सिंह राजपूत ने अपने सहज, संवेदनशील और जनहितैषी कार्यशैली से नगर निगम क्षेत्र में विकास की नई पहचान स्थापित की है। नगर के विकास कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और आमजन के लिए उनकी सहज उपलब्धता उन्हें एक जनप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित करती है।
    सम्मान ग्रहण करने के पश्चात महापौर श्रीमती संजू देवी सिंह राजपूत ने आयुष चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा ही उनका मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा, “हम सभी का दायित्व समाज की सेवा करना है। यदि जनप्रतिनिधि, चिकित्सक और समाज के विभिन्न वर्ग मिलकर कार्य करें, तो विकास की नई इबारत लिखी जा सकती है।”
    उन्होंने आगे कहा कि वे केवल किसी विशेष वर्ग की नहीं, बल्कि नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की महापौर हैं और हर नागरिक के लिए सदैव सहज एवं सरलता से उपलब्ध रहेंगी। नगर के विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वे कोरबा को एक स्वच्छ, सुव्यवस्थित और विकसित नगर बनाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी।
    श्रीमती संजू देवी सिंह राजपूत ने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल योजनाओं का क्रियान्वयन करना नहीं, बल्कि जनता के सुख-दुःख में सहभागी बनना भी है। उनका प्रयास रहेगा कि नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को और अधिक गति मिले तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
    इस अवसर पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक डॉ. देवेंद्र कश्यप, आयुष मेडिकल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष डॉ. राघवेन्द्र सिंह ठाकुर, आयुष मेडिकल एसोसिएशन पेंड्रा के जिलाध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय शर्मा सहित प्रदेश एवं जिले के अनेक वरिष्ठ आयुष चिकित्सक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आयुष मेडिकल एसोसिएशन (आयुष्मा) कोरबा के संरक्षक डॉ. आर.सी. पांडे, डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. जे.पी. चंद्रा, डॉ. के.के. पोद्दार, डॉ. उदय शर्मा, डॉ. कमलेश दुबे सहित बड़ी संख्या में चिकित्सकों एवं पदाधिकारियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
    कार्यक्रम का सफल संचालन आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा के अध्यक्ष डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. सुरेंद्र मिश्रा द्वारा किया गया। आयुष चिकित्सकों द्वारा महापौर संजू देवी सिंह राजपूत का यह सम्मान न केवल उनके जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना है, बल्कि नगर के विकास के लिए उनके नेतृत्व में किए जा रहे प्रयासों के प्रति समाज के विश्वास और समर्थन का भी प्रतीक है।

    21 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) अमृत 2.0 की वर्चुअल बैठक में बना भूजल संरक्षण और वर्षा जल संचयन का रोडमैप
    Next Article (कोरबा) 10 वर्षीय विशिष्टा श्रीवास्तव ने कथक में प्रथम स्थान जीतकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव

    Related Posts

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    07/29/2026

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    07/29/2026

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    07/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/29/2026

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    * फीता काट, पूजा-हवन एवं चाबी सौंपने की रस्म के साथ हुआ शुभारंभ * ग्रामीणों…

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    (कोरबा) महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपने के आरोपों पर शिक्षा विभाग ने की कार्यवाही

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.