Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कलेक्टर, एसडीएम और निगमायुक्त भी टीपी नगर रेलवे फाटक पर फंसे आधे घंटे भीषण जाम में
    कोरबा

    (कोरबा) कलेक्टर, एसडीएम और निगमायुक्त भी टीपी नगर रेलवे फाटक पर फंसे आधे घंटे भीषण जाम में

    By Vinod Mittal07/21/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा शहर के सबसे व्यस्ततम टी.पी. नगर चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब रेलवे क्रॉसिंग लगातार आधा घंटा बंद रहने से सड़क के दोनों ओर गाड़ियों का भारी जमावड़ा लग गया। बैक-टू-बैक दो ट्रेनों की आवाजाही के चलते कुछ ही देर में वाहनों की किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं और पूरा यातायात थम सा गया।
    इस भीषण जाम की जद में प्रशासनिक अमला भी आ गया। जिले के कलेक्टर, एसडीएम और नगर निगम आयुक्त के वाहन भी लंबे समय तक इसी जाम में फंसे रहे। आम जनता के साथ-साथ जिले के आला अधिकारियों को भी फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ा।
    * सिपाही को फटकार और पुलिस की मशक्कत
    मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, अव्यवस्थित यातायात को देखकर एसडीएम ने भारी नाराजगी जताई और ड्यूटी पर तैनात एक यातायात सिपाही को ढिलाई बरतने पर जमकर फटकार लगाई।
    करीब आधे घंटे बाद जब रेलवे फाटक खुला, तो गाड़ियों के एक साथ आगे बढ़ने की होड़ में स्थिति और बिगड़ गई। इसके बाद यातायात पुलिस और स्थानीय कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद धीरे-धीरे गाड़ियों को निकालकर रास्ता बहाल कराया।
    * स्थायी समाधान की मांग
    टी.पी. नगर रेलवे क्रॉसिंग पर आए दिन लगने वाले इस जाम से स्थानीय निवासी और राहगीर बेहद परेशान हैं। लोगों का कहना है कि बार-बार फाटक बंद होने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने इस समस्या से निजात पाने के लिए ओवरब्रिज या अन्य स्थायी समाधान की जल्द से जल्द मांग की है।

    21 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बनी हरित समृद्धि की नई पहचान
    Next Article (कोरबा) राखी को स्पर्धा जीतने पर मंदाकिनी ने पहनाया ताज

    Related Posts

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    07/29/2026

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    07/29/2026

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    07/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/29/2026

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    * फीता काट, पूजा-हवन एवं चाबी सौंपने की रस्म के साथ हुआ शुभारंभ * ग्रामीणों…

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    (कोरबा) महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपने के आरोपों पर शिक्षा विभाग ने की कार्यवाही

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.