Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बनी हरित समृद्धि की नई पहचान
    कोरबा

    (कोरबा) प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बनी हरित समृद्धि की नई पहचान

    By Vinod Mittal07/20/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * श्रीमती लारा तिर्की के परिवार को मिला आर्थिक संबल
    * हर माह बढ़ रही बचत और घर में बिजली बिल शून्य
    कोरबा (मंथन) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने, आम नागरिकों के बिजली व्यय को कम करने तथा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना प्रभावी रूप से क्रियान्वित की जा रही है। यह योजना न केवल परिवारों को बिजली बिल से राहत प्रदान कर रही है, बल्कि अक्षय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। योजना के माध्यम से हजारों परिवार आर्थिक बचत के साथ हरित ऊर्जा को अपनाकर स्वावलंबन की नई मिसाल स्थापित कर रहे हैं।
    इसी क्रम में कोरबा शहर के पथरीपारा निवासी श्रीमती लारा तिर्की एवं उनके पति अनजुलस तिर्की का परिवार भी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित होकर सौर ऊर्जा के सकारात्मक परिणामों का अनुभव कर रहा है। योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपने घर पर तीन किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप पैनल स्थापित कराया। सितंबर 2025 में सोलर लगने के बाद से उनके घर का बिजली बिल पूरी तरह समाप्त हो गया है और तब से अब तक उनका बिजली बिल लगातार शून्य आ रहा है। पहले उनके परिवार को प्रतिमाह लगभग एक हजार से डेढ़ हजार रुपये तक बिजली बिल का भुगतान करना पड़ता था, लेकिन अब यह राशि पूरी तरह बच रही है, जिससे परिवार की मासिक आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और बचत का उपयोग अन्य आवश्यक कार्यों में किया जा रहा है।
    श्रीमती तिर्की ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार से कुल एक लाख आठ हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई, जिससे सोलर प्लांट स्थापित करना उनके लिए आसान हो गया और किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह योजना आम परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी है, क्योंकि इससे बिजली बिल से राहत मिलने के साथ-साथ स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा का उपयोग भी बढ़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि सौर ऊर्जा अपनाकर उनका परिवार पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है और कार्बन उत्सर्जन को कम करने में अपना योगदान दे रहा है।
    उन्होंने जिले के नागरिकों से भी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने और अपने घरों में सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित करने की अपील की। उनका कहना है कि यह योजना केवल बिजली बिल कम करने का माध्यम नहीं, बल्कि आर्थिक आत्मनिर्भरता, ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की दूरदर्शी पहल से आज हजारों परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है और स्वच्छ ऊर्जा का सपना साकार हो रहा है।

    20 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जनदर्शन में सुनी गई आम लोगो की फरियाद
    Next Article (कोरबा) कलेक्टर, एसडीएम और निगमायुक्त भी टीपी नगर रेलवे फाटक पर फंसे आधे घंटे भीषण जाम में

    Related Posts

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    07/29/2026

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    07/29/2026

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    07/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/29/2026

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    * फीता काट, पूजा-हवन एवं चाबी सौंपने की रस्म के साथ हुआ शुभारंभ * ग्रामीणों…

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    (कोरबा) महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपने के आरोपों पर शिक्षा विभाग ने की कार्यवाही

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.