Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) माँ राणीसती दादी का हुआ भव्य संगीतमय मंगलपाठ-भक्ति में झूमा अंचल
    कोरबा

    (कोरबा) माँ राणीसती दादी का हुआ भव्य संगीतमय मंगलपाठ-भक्ति में झूमा अंचल

    By Vinod Mittal07/17/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * जन्माष्टमी और भादी अमावस्या महोत्सव की तैयारियां हुई शुरू
    * राजस्थानी संस्कृति, भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम
    * हजारों श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार श्रीसप्तदेव मंदिर
    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के सीतामणी क्षेत्र में स्थापित और संचालित आस्था स्थल श्री सप्तदेव मंदिर एक बार फिर भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का केंद्र बन गया, जब अमावस्या के पावन अवसर पर माँ श्री राणीसती दादी का भव्य संगीतमय मंगलपाठ श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में गूंजते मंगल गीतों, जयकारों और भक्तिमय वातावरण ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति से भर दिया। कार्यक्रम में शामिल मातृशक्ति की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने आयोजन को और भी दिव्य बना दिया।
    आयोजित इस भव्य धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मंगलपाठी बहनें एवं धर्मप्रेमी परिवार शामिल हुए। माँ राणीसती दादी की आराधना के दौरान मंदिर परिसर भक्तिरस में पूरी तरह सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने भक्ति संगीत के साथ माँ का गुणगान करते हुए मंगलमय वातावरण का आनंद लिया।
    उक्त कार्यक्रम का विशेष आकर्षण श्रीमती लीना अग्रवाल एवं उनकी मंडली द्वारा प्रस्तुत संगीतमय मंगलपाठ रहा। पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा चूड़ा, चुनड़ी और सोलह श्रृंगार से सुसज्जित मंगलपाठी बहनों ने एक स्वर, एक भाव और एक लय में मंगलपाठ प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भक्ति और संस्कृति के इस अद्भुत संगम ने मंदिर परिसर को मानो राजस्थानी आध्यात्मिक लोक में परिवर्तित कर दिया।
    मंगलपाठ के पश्चात भगवान की भव्य महाआरती संपन्न हुई तथा सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर श्री सप्तदेव मंदिर की प्रमुख ट्रस्टी श्रीमती प्रेमा अग्रवाल ने आगामी भव्य धार्मिक आयोजनों की घोषणा करते हुए बताया कि 4 सितम्बर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को इस वर्ष विशेष आकर्षण के साथ मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित मनमोहक झांकियां सजाई जाएंगी, जो श्रद्धालुओं को वृंदावन की दिव्यता का साक्षात अनुभव कराएंगी।
    जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान बच्चों और महिलाओं के लिए ‘लड्डू गोपाल सजाओ प्रतियोगिता’ तथा ‘श्रीकृष्ण बनो प्रतियोगिता’ का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागियों को अपनी सृजनात्मकता और भक्ति का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही 11 सितम्बर को भादी अमावस्या के शुभ अवसर पर माँ श्री राणीसती दादी का विशेष भव्य संगीतमय मंगलपाठ एवं विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिवार ने इन दोनों आयोजनों की तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं और श्रद्धालुओं से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ अर्जित करने अपील की है।
    कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्री सप्तदेव मंदिर परिवार ने श्रीमती लीना अग्रवाल एवं उनकी मंडली, सभी मंगलपाठी बहनों तथा उपस्थित श्रद्धालुओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
    धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक चेतना के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित श्री सप्तदेव मंदिर वर्षों से समाज को संस्कार, समरसता और आध्यात्मिकता का संदेश देता आ रहा है। यहां आयोजित होने वाले ऐसे धार्मिक आयोजन न केवल आस्था को सशक्त करते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य भी कर रहे हैं।

    17 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) पोड़ी-उपरोड़ा के जनपद सदस्यों एवं सरपंचों ने सीईओ प्रतीक जैन को सौंपा ज्ञापन
    Next Article (कोरबा) घुमंतु आवारा स्वानो के हमले से 5 वर्षीय मासूम मृत

    Related Posts

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    07/29/2026

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    07/29/2026

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    07/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/29/2026

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    * फीता काट, पूजा-हवन एवं चाबी सौंपने की रस्म के साथ हुआ शुभारंभ * ग्रामीणों…

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    (कोरबा) महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपने के आरोपों पर शिक्षा विभाग ने की कार्यवाही

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.