Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) पोड़ी-उपरोड़ा के जनपद सदस्यों एवं सरपंचों ने सीईओ प्रतीक जैन को सौंपा ज्ञापन
    कोरबा

    (कोरबा) पोड़ी-उपरोड़ा के जनपद सदस्यों एवं सरपंचों ने सीईओ प्रतीक जैन को सौंपा ज्ञापन

    By Vinod Mittal07/17/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * सीईओ सोनवानी को तुरंत रिलीव करने की मांग
    * राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने दी चेतावनी
    * करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन पोड़ी-उपरोड़ा दौरे पर पहुंचे, जहां जनपद पंचायत के सभी जनपद सदस्य एवं सरपंच संघ के सदस्य सीईओ श्री जैन को ज्ञापन सौंप उनसे मांग करी कि सीईओ भूपेंद्र कुमार सोनवानी को तुरंत रिलीव करें।
    जनप्रतिनिधियों ने बताया कि सीईओ श्री सोनवानी का स्थानांतरण हुए 15 दिन बीत गए, परंतु अभी तक उन्हें रिलीव नहीं किया गया। जनप्रतिनिधियों ने सीईओ श्री जैन को आरोप लगाते हुए बताया कि भूपेंद्र कुमार सोनवानी सभी जनप्रतिनिधियों से तीन से चार पर्सेंट कमीशन मांगते हैं और सरपंच-सचिव से दुर्व्यवहार भी करते हैं।
    जनपद पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी जनप्रतिनिधियों ने सीईओ श्री जैन को अवगत कराया कि श्री सोनवानी के खिलाफ जनप्रतिनिधियों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है और उन्हें तुरंत रिलीव करें। सभी जनप्रतिनिधियों ने ज्ञापन में बताया है कि सीईओ श्री सोनवानी को चार दिन के अंदर रिलीव करें, अन्यथा राष्ट्रीय राजमार्ग में चक्का जाम किया जाएगा, जनपद पंचायत में काम बंद-कलम बंद हड़ताल की जाएगी और जनपद सदस्य, सरपंच एवं सभी जनप्रतिनिधि जनपद पंचायत के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठेंगे। नवपदस्थ जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन ने जन प्रतिनिधियों की बातो को सुना और आशवस्त किया कि इस दिशा में आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
    * भ्रष्टाचार और दुर्व्यवहार का आरोप
    यहां के जनप्रतिनिधियों ने सीईओ को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाते हुए बताया कि सीईओ सोनवानी सरपंच सचिव से तीन से चार पर्सेंट कमीशन मांगते हैं, साथ ही उनसे दुर्व्यवहार भी करते हैं, जिसके कारण जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों में जमकर आक्रोश है। यहां के जनप्रतिनिधियों ने बताया कि उनकी कार्यशैली से क्षेत्र में कामकाज प्रभावित हो रहा है। अत: श्री सोनवानी को तुरंत कार्यभार मुक्त किया जाए और नए सीईओ को प्रभार दें। जनपद सदस्यों ने बताया कि उनकी कार्यशैली से हम पीएम आवास में भी पीछे रह गए हैं और लोगों को पक्की छत नहीं मिल पा रही है।
    * जनपद पंचायत में तालाबंदी के बाद हुआ सीईओ श्री सोनवानी का स्थानांतरण
    लगभग एक माह पूर्व जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा के जनपद सदस्य सरपंच एवं भाजपा नेताओं ने जनपद पंचायत में तालाबंदी कर दी थी और सीईओ के खिलाफ आरोप लगाते हुए पंचायत मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत की थी और उसके बाद सीईओ सोनवानी का स्थानांतरण सूरजपुर कर दिया गया, लेकिन यहां नयी पदस्थापना नहीं हो पाई है। सभी जनपद सदस्यों एवं सरपंचों ने तात्कालीन सीईओ श्री डनसेना को पदस्थ करने मांग की है।
    * चार दिन का अल्टीमेटम
    जनपद सदस्यों एवं सरपंचों ने जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन को सौंपे ज्ञापन में चार दिन का अल्टीमेटम दिया है और चार दिन में जनपद सीईओ सोनवानी को पोड़ी-उपरोड़ा से रिलीव नहीं किया गया तो राष्ट्रीय राजमार्ग-130 को जाम कर दिया जाएगा और सभी जनप्रतिनिधि जनपद पंचायत के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। काम बंद कलम बंद हड़ताल से कामकाज ठप्प कर दिया जाएगा और इसकी जिम्मेदारी शासन/प्रशासन की होगी।

    17 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जिले में निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा-रथ खींचने के लिए भक्तों में दिखा उत्साह
    Next Article (कोरबा) माँ राणीसती दादी का हुआ भव्य संगीतमय मंगलपाठ-भक्ति में झूमा अंचल

    Related Posts

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    07/29/2026

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    07/29/2026

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    07/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/29/2026

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    * फीता काट, पूजा-हवन एवं चाबी सौंपने की रस्म के साथ हुआ शुभारंभ * ग्रामीणों…

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    (कोरबा) महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपने के आरोपों पर शिक्षा विभाग ने की कार्यवाही

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.