Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) जटगा-पसान मार्ग के गड्ढों में पलटा ऑटो-बाइक सवार गिरा

    (कोरबा) सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत

    (कोरबा) गौधाम में पशुओं को नियमित दाना-पानी उपलब्ध कराएं, स्वच्छता और स्वास्थ्य देखभाल में न हो कोई कमी : सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) बन्द कमरे से मिला मेडिकल वेस्ट का अवैधानिक भंडारण
    कोरबा

    (कोरबा) बन्द कमरे से मिला मेडिकल वेस्ट का अवैधानिक भंडारण

    By Vinod Mittal07/16/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * ‘डंप हाउस’ बना मकान
    * सूचना पर पहुंची पुलिस
    * नियमों का घोर उल्लंघन
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण को लेकर बेहद गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तरदा में एक किराए के मकान में बड़ी मात्रा में अस्पताल का बायोमेडिकल कचरा लाल, पीले और नीले रंग के बैगों में भरकर रखे जाने का खुलासा हुआ है। कमरे से उठ रही दुर्गंध के कारण ग्रामीणों ने कल बुधवार डायल-112 को सूचना दी। वह कमरे को देख कर लौट गई। इसके बाद आज सुबह जब मालवाहन लगाकर इस कचरे को कहीं और ले जाने की तैयारी की गई तो ग्रामीणों ने विरोध कर उरगा पुलिस को सूचना दी।
    इस सम्बंध में पुलिस पड़ताल कर रही है कि इतनी मात्रा में यहां मेडिकल कचरा क्यों व किसकी अनुमति से रखा गया है। उरगा थाना प्रभारी एसआई नवीन पटेल ने बताया कि मामले में प्रारंभिक जानकारी ली जा रही है। 3 दिन पहले यह मकान किराए में लिया गया था जहां विभिन्न अस्पतालों के मेडिकल वेस्टेज को भंडारण कर रखा जा रहा था। अधिकारियों की जानकारी में यह बात लाई गई है। सारी बातें स्पष्ट होने पर विधि सम्मत कार्रवाई संभव होगी।
    * अपना खर्च बचाने दूसरों पर जोखिम
    प्रारम्भिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार कोरबा के हॉस्पिटल और बायोमेडिकल वेस्ट उठाने वाली एजेंसी के बीच कचरा संग्रहण और निस्तारण का अनुबंध हुआ है।बायोमेडिकल वेस्ट उठाने वाली एजेंसी प्रतिदिन कचरा अपने अधिकृत उपचार केंद्र तक ले जाने के बजाय परिवहन खर्च बचाने के लिए ग्राम तरदा में किराए का कमरा लेकर कचरे का अस्थायी भंडारण कर रही थी। जब पर्याप्त मात्रा में कचरा इकट्ठा हो जाता, तब उसे एक साथ वाहन में भरकर ले जाया जाता।
    * नियम क्या कहते हैं?
    बॉयोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स, 2016 के तहत अस्पताल से निकलने वाले संक्रमित कचरे का सुरक्षित तरीके से संग्रहण, परिवहन, उपचार और निस्तारण अनिवार्य है। इस प्रकार के कचरे को किसी सामान्य मकान, आबादी वाले क्षेत्र या अनधिकृत स्थान पर जमा करना नियमों की मंशा के विपरीत है। कचरे को अधिकृत कॉमन बायोमेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट फैसिलिटी तक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पहुंचाया जाना चाहिए।
    * क्यों है यह बेहद खतरनाक ?
    विशेषज्ञों के अनुसार अस्पताल के बायोमेडिकल वेस्ट में संक्रमित पट्टियां, खून से सने पदार्थ, प्लास्टिक मेडिकल सामग्री, सुई, ट्यूब, लैब वेस्ट सहित संक्रमण फैलाने वाले कई प्रकार के अपशिष्ट हो सकते हैं। इन्हें खुले या असुरक्षित स्थान पर रखने से दुर्गंध, बैक्टीरिया और वायरस के फैलने, आवारा पशुओं द्वारा कचरा फैलाने तथा आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।
    * हो सकती है कड़ी कार्रवाई
    जांच में यह साबित होता है कि अधिकृत एजेंसी ने बिना अनुमति आबादी के बीच किराए के मकान में बायोमेडिकल वेस्ट का भंडारण किया, तो उसके विरुद्ध बॉयोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स, 2016, एनवायरनमेंट (प्रोटेक्शन) एक्ट, 1986 के तहत कार्यवाही की जा सकती है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल भी एजेंसी की अधिकृत मान्यता पर कार्यवाही कर सकता है। यदि इस लापरवाही से सार्वजनिक स्वास्थ्य को खतरा पहुंचाने के तथ्य सामने आते हैं तो अन्य वैधानिक धाराओं के तहत भी कार्यवाही संभव है।

    16 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) खड़े ट्रैलर से टकराई ब्रेजा कार-कर्मचारी बचा बाल-बाल
    Next Article (कोरबा) गेवरा माइंस लूटकांड के आरोप में 3 गिरफ्तार

    Related Posts

    (कोरबा) जटगा-पसान मार्ग के गड्ढों में पलटा ऑटो-बाइक सवार गिरा

    07/30/2026

    (कोरबा) सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत

    07/30/2026

    (कोरबा) गौधाम में पशुओं को नियमित दाना-पानी उपलब्ध कराएं, स्वच्छता और स्वास्थ्य देखभाल में न हो कोई कमी : सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन

    07/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/30/2026

    (कोरबा) जटगा-पसान मार्ग के गड्ढों में पलटा ऑटो-बाइक सवार गिरा

    * बस भी बाल-बाल बची हादसे से * मरम्मत और ठेकेदार पर कार्यवाही की मांग…

    (कोरबा) सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत

    (कोरबा) गौधाम में पशुओं को नियमित दाना-पानी उपलब्ध कराएं, स्वच्छता और स्वास्थ्य देखभाल में न हो कोई कमी : सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन

    (कोरबा) मड़वा विद्युत संयंत्र की मेजबानी में पाॅवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.