Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान अंतर्गत यातायात पुलिस ने की सघन जांच कार्यवाही

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) खड़े ट्रैलर से टकराई ब्रेजा कार-कर्मचारी बचा बाल-बाल
    कोरबा

    (कोरबा) खड़े ट्रैलर से टकराई ब्रेजा कार-कर्मचारी बचा बाल-बाल

    By Vinod Mittal07/16/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * प्रतिबंधित मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर पुनः उठे सवाल
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत बालको थाना क्षेत्र के बालको नगर स्थित मिनीमाता स्कूल के पास एक सड़क हादसे में बालको का एक कर्मचारी बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी की ब्रेजा कार मार्ग किनारे खड़े गिट्टी से लोड ट्रैलर से जा टकराई। दुर्घटना में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
    घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और ट्रैलर को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा हैं की गिट्टी से लदा ट्रैलर सड़क किनारे खड़ा था, जिससे यह दुर्घटना घटित हुई।
    हादसे के बाद एक बार फिर बालको नगर क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। नागरिकों का कहना है कि जिस मार्ग पर भारी वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध है, वहां भी निजी कंपनी के गिट्टी, रेत और मिट्टी से लदे ट्रैलर दिन-रात लगातार संचालित हो रहे हैं। उनका आरोप है कि तेज रफ्तार और लगातार आवागमन से आम लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।
    स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी मार्ग पर मिनीमाता स्कूल सहित घनी आबादी और अन्य महत्वपूर्ण संस्थान संचालित हैं। इसके बावजूद प्रतिबंधित मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन जारी है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। नागरिकों ने प्रशासन से इस मार्ग पर भारी वाहनों के संचालन पर प्रभावी रोक लगाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है।
    फिलहाल बालको थाना पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर बालको नगर में यातायात व्यवस्था और प्रतिबंधित मार्ग पर भारी वाहनों के संचालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    16 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) ब्रिक्स ट्रेड यूनियन फोरम समिट में एसईसीएल ने किया कोल इंडिया का प्रतिनिधित्व
    Next Article (कोरबा) बन्द कमरे से मिला मेडिकल वेस्ट का अवैधानिक भंडारण

    Related Posts

    (कोरबा) “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान अंतर्गत यातायात पुलिस ने की सघन जांच कार्यवाही

    07/30/2026

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    07/29/2026

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    07/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/30/2026

    (कोरबा) “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान अंतर्गत यातायात पुलिस ने की सघन जांच कार्यवाही

    * 11 नाबालिग वाहन चालकों पर की गई वैधानिक कार्यवाही कोरबा (मंथन) कोरबा जिला पुलिस…

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.