कोरबा (मंथन) कोरबा शहर के यातायात को व्यवस्थित और दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस अनवरत कार्यवाही कर रही हैं। इसी कड़ी में पेट्रोलिंग के साथ गत रात्रि तीन क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था बिगडने पर कई वाहनों को यातायात विभाग ने क्रेन की मदद से उठा कर जब्ती कार्यवाही की। तद्पश्चात संबंधित मामले में अर्थदंड की कार्यवाही की गई।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में यह कार्यवाही की गयी। पावर हाउस रोड स्थित संचालित एक मॉल के सामने पुलिस ने कई दुपहिया गाडिय़ों को क्रेन से उठाया। निर्धारित क्षेत्र के बाहर इन्हें रखे जाने के कारण आवागमन पर असर पड़ा और लोग परेशान हुए। इसी तरह पुराना बस स्टैंड और निहारिका क्षेत्र में भी पुलिस पार्टी ने पहुंचकर अभियान चलाया। यहां दुकानों के बाहर सडक का काफी हिस्सा लोगों ने अपनी गाडिय़ों के जरिए बाधित किया। ऐसे भी आवागमन करने वाले लोगों के सामने समस्याएं खड़ी हुई और परेशानी को दूर करने के लिए लगातार हॉर्न का उपयोग करना पड़ा। इससे जन सामान्य के सामने मुश्किलें खड़ी हुई।
पुलिस की टीम ने इस क्षेत्र में त्वरित कार्यवाही की। पुलिस ने कहा कि इस तरह के अभियान को लगातार अमल किया जाना है।
16 जुलाई / मंथन मित्तल



