Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान अंतर्गत यातायात पुलिस ने की सघन जांच कार्यवाही

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) एसईसीएल-दीपका प्रगति नगर में पेयजल कार्य के नाम पर बड़ी लापरवाही हुई उजागर
    कोरबा

    (कोरबा) एसईसीएल-दीपका प्रगति नगर में पेयजल कार्य के नाम पर बड़ी लापरवाही हुई उजागर

    By Vinod Mittal07/16/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * मजबूत कंक्रीट टंकी तोड़कर लगाई जा रही स्तरहीन सिंटेक्स
    * गिरते मलबे से लोग घायल व गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त
    * बिना लिफ्ट मशीन के तीन मंजिला छत से फेंका जा रहा भारी मलबा
    * बी-टाइप आवासों को पहुंचा भारी नुकसान
    * करोड़ों/लाखों के बजट का खेल
    * सुरक्षा मानकों और सामग्री की गुणवत्ता पर स्थानीय रहवासियों ने उठाए गंभीर सवाल
    * एसईसीएल प्रबंधन से उच्च-स्तरीय जांच और दोषी ठेकेदार पर कार्यवाही की मांग
    कोरबा (मंथन) कोरबा-पश्चिम एसईसीएल-दीपका क्षेत्र के प्रगति नगर स्थित बी-टाइप आवासीय परिसर में पेयजल सुविधा विस्तार के नाम पर चल रहा कार्य स्थानीय रहवासियों के लिए जानलेवा बन गया है। आरोप हैं की यहाँ छतों पर बनी पुरानी और अत्यधिक मजबूत कंक्रीट की पानी टंकियों को बेवजह तोड़कर उनके स्थान पर लोकल व स्तरहीन सिंटेक्स टंकियां लगाई जा रही हैं। ठेकेदार की इस मनमानी कार्यप्रणाली, घटिया निर्माण सामग्री और सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी को लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त हैं।
    जानकारी के अनुसार आरोप लगायागया हैं की इस ठेका कार्य के तहत लगाई जा रही सिंटेक्स टंकियां और पाइप बेहद लोकल व घटिया क्वालिटी के हैं। बी-टाइप के निवासियों का कहना है कि जब छतों पर पहले से बनी कंक्रीट की टंकियां मजबूत थीं और उनकी जल भराव क्षमता भी अधिक थी, तो उन्हें तोड़कर कम क्षमता वाली हल्की सिंटेक्स टंकियां लगाने का क्या औचित्य है ? लोगों ने आरोप लगाया है कि यदि इस टेंडर और सामग्री की निष्पक्ष जांच हो तो एक बड़ा घोटाला उजागर हो सकता है।
    काम के दौरान जान-माल की सुरक्षा को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया है। नियमानुसार तीन मंजिला इमारत से भारी कंक्रीट का मलबा नीचे उतारने के लिए लिफ्ट मशीन का उपयोग किया जाना चाहिए, लेकिन पैसे बचाने के चक्कर में ठेकेदार द्वारा टीन की चादरों से एक नलीनुमा अस्थायी ढांचा बनाकर सीधे छत से मलबा नीचे फेंका जा रहा है। इस खतरनाक तरीके के कारण कंक्रीट के बड़े-बड़े टुकड़े छिटक कर चारों तरफ बेतरतीब ढंग से गिर रहे हैं।
    आरोप हैं की छत से सीधे मलबा फेंकने की इस घोर लापरवाही के कारण परिसर में अब तक कई हादसे हो चुके हैं। मलबे की चपेट में आने से जहाँ कुछ राहगीरों और निवासियों को चोटें आई हैं, वहीं नीचे स्थित मकानों के हिस्से भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके अलावा परिसर में खड़ी कई मोटरसाइकिलें और गाड़ियां कंक्रीट गिरने से बुरी तरह टूट-फूट गई हैं। इस जानलेवा माहौल के कारण पूरे बी-टाइप परिसर के निवासी दहशत में जीने को मजबूर हैं।
    स्थानीय नागरिकों ने इस पूरे कार्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा है कि जनता के पैसे का दुरुपयोग कर लोगों को फायदे की जगह भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। रहवासियों ने एसईसीएल प्रबंधन के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि कार्य स्थल पर तत्काल प्रभाव से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। घटिया सामग्री के इस्तेमाल की उच्च-स्तरीय तकनीकी जांच कराई जाए। नियमों का उल्लंघन करने वाले और लोगों की जान जोखिम में डालने वाले ठेकेदार के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाए।

    16 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) बस स्टैंड, मॉल और निहारिका क्षेत्र में कई वाहनों को जब्त किया पुलिस ने
    Next Article (कोरबा) एनएसयूआई ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    (कोरबा) “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान अंतर्गत यातायात पुलिस ने की सघन जांच कार्यवाही

    07/30/2026

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    07/29/2026

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    07/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/30/2026

    (कोरबा) “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान अंतर्गत यातायात पुलिस ने की सघन जांच कार्यवाही

    * 11 नाबालिग वाहन चालकों पर की गई वैधानिक कार्यवाही कोरबा (मंथन) कोरबा जिला पुलिस…

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.