Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कोरबा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का पहिया उतरा पटरी से

    (कोरबा) खड़ी ट्रैलर से टकराई बाइक-युवक की मौत

    (कोरबा) अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के कारोबार से जुड़ी होने के आरोप में युवती रंगे हाथ गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) 45 साल पुराने जर्जर स्कूल में खतरे के साए में पढ़ रहे मासूम
    कोरबा

    (कोरबा) 45 साल पुराने जर्जर स्कूल में खतरे के साए में पढ़ रहे मासूम

    By Vinod Mittal07/15/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * ग्राम सराईसिंगार प्राथमिक शाला की बदहाली उजागर
    * नया भवन मांगते-मांगते थक गए ग्रामीण
    * छत से टपक रहा पानी
    * दीवारों में हैं दरारें
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत विकासखंड करतला के संकुल केंद्र अजगरबहार अंतर्गत ग्राम नरबदा, ग्राम पंचायत अजगरबहार स्थित प्राथमिक शाला सराईसिंगार की बदहाल स्थिति ने शिक्षा विभाग और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार लगभग 45 से 50 वर्ष पुराने विद्यालय भवन में आज भी छोटे-छोटे मासूम अपनी जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। बरसात शुरू होते ही विद्यालय की छत से लगातार पानी टपक रहा है, कमरों में पानी भर जाता है और दीवारों में दरारें साफ दिखाई दे रही हैं।
    बताया जा रहा हैं की इस गंभीर समस्या की जानकारी केवल मौखिक रूप से नहीं, बल्कि ग्राम पंचायत अजगरबहार के सरपंच नारायण सिंह गोंड द्वारा 13 जुलाई को कलेक्टर, कोरबा के नाम लिखित आवेदन देकर भी दी जा चुकी है।
    पत्र में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि विद्यालय भवन 45-50 वर्ष पुराना और पूरी तरह जर्जर हो चुका है। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता है, कमरों में पानी भर जाता है तथा भवन की छत कभी भी गिर सकती है, जिससे छात्र-छात्राओं की जान को खतरा बना हुआ है। आवेदन में यह भी बताया गया है कि नया भवन नहीं होने के कारण बच्चों को चबूतरे में बैठाकर पढ़ाई करानी पड़ रही है। सरपंच ने तत्काल नए विद्यालय भवन की स्वीकृति देने मांग की है।
    हर वर्ष विद्यालय खुलने से पहले शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय भवनों का निरीक्षण, मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या इस विद्यालय का सुरक्षा निरीक्षण हुआ था ? यदि हुआ था तो जर्जर भवन को सुरक्षित किस आधार पर घोषित किया गया ? यदि निरीक्षण नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी कौन हैं ? क्या बच्चों की जान से बढ़कर सरकारी औपचारिकताएं हो गई हैं ?
    यदि विद्यालय की स्थिति पहले से खराब थी तो इसकी रिपोर्ट कब भेजी गई ? यदि रिपोर्ट भेजी गई थी तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई ? यदि रिपोर्ट ही नहीं भेजी गई तो यह भी गंभीर लापरवाही का मामला है।
    ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार नहीं करना चाहिए। जब छत से लगातार पानी टपक रहा है और भवन जर्जर हो चुका है, तब बच्चों को उसी भवन में बैठाकर पढ़ाना बेहद खतरनाक है। ग्रामीणों, पालकों और जन प्रतिनिधियों ने मांग की है कि विद्यालय भवन का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराया जाए। जब तक नया भवन नहीं बनता, बच्चों के लिए सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।नए विद्यालय भवन की तत्काल स्वीकृति देकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।
    इस मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर विधिसम्मत कार्यवाही की जाए।

    15 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान अंतर्गत 19 साइबर ठगी पीड़ितों को लौटाए गए ₹1.55 लाख
    Next Article (कोरबा) डॉ. पवन सिंह के प्रयासों से ग्रामीण विकास को मिली नई रफ्तार

    Related Posts

    (कोरबा) कोरबा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का पहिया उतरा पटरी से

    09/25/2026

    (कोरबा) खड़ी ट्रैलर से टकराई बाइक-युवक की मौत

    09/25/2026

    (कोरबा) अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के कारोबार से जुड़ी होने के आरोप में युवती रंगे हाथ गिरफ्तार

    09/25/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/25/2026

    (कोरबा) कोरबा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का पहिया उतरा पटरी से

    कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार कोरबा रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा टल गया। गेवरा…

    (कोरबा) खड़ी ट्रैलर से टकराई बाइक-युवक की मौत

    (कोरबा) अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के कारोबार से जुड़ी होने के आरोप में युवती रंगे हाथ गिरफ्तार

    (कोरबा) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने ग्राम तुमान की जनसमस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.