कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत दर्री बैराज का जलस्तर बढ़ने पर रोज गेट खोला जा रहा हैं। इसी कड़ी में सोमवार को भी गेट नंबर 8 को खोलकर 1413 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया। इसकी वजह से हसदेव नदी पर बना सर्वेश्वर एनीकट ओवरफ्लो हो गया। इसके बाद भी लोग जान जोखिम में डालकर मछली पकड़ने पहुंच रहे हैं। अभी पानी छोड़ने पर कभी भी हादसा हो सकता है।
एनीकट से निगम पेयजल आपूर्ति के लिए पानी लेता है। इस वजह से जलस्तर कम नहीं किया जाता। बैराज की क्षमता 941.20 फिट है। उससे अभी पानी भराव होने पर गेट खोलकर पानी छोड़ दिया जाता है। बारिश के समय नदी और नालों से पानी आने की वजह से सुबह जल स्तर बढ़ जाता है। शाम तक गेट को फिर से बंद कर दिया जाता है।
14 जुलाई / मंथन मित्तल



