कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में गौ-तस्करी की अफवाहों के चलते रात के समय माल परिवहन करने वाले चालकों में दहशत व्याप्त हैं। आरोप लगाते हुए बताया जा रहा हैं की इन्हें रास्ते में रुकवाने की कोशिश की जाती है, लूटपाट के डर से नहीं रुकने पर इनका पीछा कर मारपीट की जाती है।
इसी कड़ी में ग्राम गोड़ी में गौ-तस्करी के शक पर पिकअप चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। पीड़ित ने थाना पहुंच घटना की रिपोर्ट लिखाई है। घटना सिविल लाइन थाना के ग्राम गोढ़ी गांव घटित हुई जहां पिकअप चालक से मारपीट की घटना हुई। बताया जा रहा हैं की घटना में उसके सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। पीड़ित ने बताया वह जशपुर से एक शिक्षक के घर का सामान लोड कर कोरबा आ रहा था। ग्राम गोढ़ी के पास सुनसान जगह पर बाइक सवारों ने रुकने का इशारा किया। उसने वाहन नहीं रोका तो आगे 7-8 युवकों ने उसे घेरकर रोका। उन्होंने खुद को बजरंग दल का कार्यकर्ता बता गौ-तस्करी का आरोप लगा लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर वे मौके से भाग निकले।
एएसपी लखन पटले के मुताबिक गौ-तस्करी की अफवाह में आकर वाहन चालकों या अन्य लोगों से बेवजह मारपीट करना अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसी घटनाएं कभी-कभी गंभीर रूप ले लेती है। ऐसी कोई जानकारी मिलने पर लोग कानून को हाथ में न लेवें, पुलिस को सूचना दें। त्वरित सूचना पर पुलिस वाहनों की जांच भी करेगी, मामला पकड़े जाने पर कड़ी कार्यवाही भी होगी।
14 जुलाई / मंथन मित्तल



