* पिटाई में सिर पर आई गंभीर चोट
* सीएसईबी चौकी में शिकायत दर्ज
कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल सीएसईबी चौकी क्षेत्र के पंप हाउस इलाके में मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन करने से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि कुछ लोगो ने युवक के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
बताया जा रहा है कि पंप हाउस निवासी युवक अपने परिवार के साथ रहता हैं। रात्रि लगभग 10 बजे पड़ोस के कुछ लोग उनके घर के पास बैठकर मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर रहे थे। उसने उन्हें सार्वजनिक स्थान पर मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन करने से मना किया, जिससे विवाद शुरू हो गया।
आरोप है कि गुस्साए लोगो ने युवक के साथ जमकर मारपीट की। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की शिकायत सीएसईबी चौकी में दर्ज करा दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
12 जुलाई / मंथन मित्तल



