* आपसी विवाद में मित्र ने ही किया हमला
* वारदात हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद
* एक गिरफ्तार
कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल में सीएसईबी चौकी क्षेत्र स्थित एक होटल के सामने खड़ी स्कॉर्पियो वाहन का शीशा रात्रि पहर तोड़ दिया गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। जिसमें एक युवक पत्थर मारते हुए दिख रहा है। पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार कर लिया हैं। बताया जा रहा हैं की आपसी विवाद के चलते उसके ही मित्र ने वाहन में तोड़फोड़ की।
जानकारी के अनुसार यह घटना रात्रि लगभग 12 बजे घटित हुई। घटना स्थल सीएसईबी चौकी से लगभग 150 मीटर की दूरी पर है। बताया जा रहा हैं की वाहन मालिक जब होटल से वापस जाने के लिए निकला, तो उसने देखा कि उनकी गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था और एक पत्थर अंदर पड़ा था। उन्हें असामाजिक तत्वों की करतूत का अंदेशा हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
इस मामले में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है। आपसी विवाद के चलते उसके ही मित्र ने तोड़फोड़ की हैं।
12 जुलाई / मंथन मित्तल



