* मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने वाले 24 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्यवाही
* कार्यवाही में 17 दोपहिया एवं 7 चारपहिया वाहन शामिल
* 24 वाहनों को जब्त कर किया जाएगा नियमानुसार माननीय न्यायालय में प्रस्तुत
कोरबा (मंथन) कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्दार्थ तिवारी के निर्देशन में जिलेभर में सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए “सजग कोरबा-सुरक्षित कोरबा” अभियान के अंतर्गत मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में की गई सघन जांच अभियान के दौरान कुल 24 वाहन चालक मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। इनमें 17 दोपहिया वाहन एवं 7 चारपहिया वाहन शामिल हैं।
सभी 24 वाहनों को जब्त कर नियमानुसार माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
11 जुलाई / मंथन मित्तल



