Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कोरबा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का पहिया उतरा पटरी से

    (कोरबा) खड़ी ट्रैलर से टकराई बाइक-युवक की मौत

    (कोरबा) अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के कारोबार से जुड़ी होने के आरोप में युवती रंगे हाथ गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) बारिश में बासिन-सिंदुरगढ़ मार्ग कीचड़ में हुआ तब्दील
    कोरबा

    (कोरबा) बारिश में बासिन-सिंदुरगढ़ मार्ग कीचड़ में हुआ तब्दील

    By Vinod Mittal07/11/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * आपातकाल में ग्रामीणों को नहीं मिल पाती एंबुलेंस व अन्य जरूरी सेवाएं भी
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के बासिन-सिंदुरगढ़ मार्ग बारिश में कीचड़ में तब्दील हो गया है। इससे चारपहिया वाहन भी सड़क पर फंस रहे हैं। राहगीरों की बाइक व पैदल भी आवाजाही मुश्किल हो गई है।
    आपातकाल में ग्रामीणों को एंबुलेंस व अन्य जरूरी वाहनों की सेवाएं भी नहीं मिल पा रही। क्षेत्र के सासिन, बासिन, बेरा, बेतलो, सिंदुरगढ़ के ग्रामीणों की बासिन-सिंदुरगढ़ मार्ग पर आवाजाही होती है। इसी सड़क का ग्रामीण पसान और जटगा के लिए भी उपयोग करते हैं। लगभग 5 किलोमीटर सड़क बारिश में कीचड़ के कारण चलने लायक नहीं है। कीचड़ में तब्दील सड़क पर बाइक फिसलने लगती है। ग्रामीणों के अनुसार मानसून के मद्देनजर मुरुम डालकर मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। गेवरा-पेंड्रा रेल कॉरीडोर के तहत रेल पटरी बिछाने के कार्य में लगे भारी-भरकम वाहनों की भी बासिन-सिंदुरगढ़ मार्ग से आवाजाही हुई। इस कारण अब सड़क मार्ग खस्ताहाल हो चुकी है। आवाजाही में राहत देने क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीण कह रहे हैं कि बारिश में अब सड़क पैदल चलने लायक भी नहीं बची है। सबसे आपातकालीन स्थिति में चारपहिया वाहनों का ग्रामीणों के घरों तक नहीं जाना बड़ी समस्या है। मरीज व गर्भवती महिला को अस्पताल तक से पैदल गांव से कई किलोमीटर ले जाने चारपाई या दूसरे साधनों से लेकर आना पड़ता है।

    11 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) 40 बांध का औसत भराव रहा 50 फीसदी
    Next Article (कोरबा) जिले में बढ़ते अपराधों को लेकर कैबिनेट में हुई चर्चा, मुख्यमंत्री लेंगे उचित निर्णय : लखनलाल देवांगन

    Related Posts

    (कोरबा) कोरबा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का पहिया उतरा पटरी से

    09/25/2026

    (कोरबा) खड़ी ट्रैलर से टकराई बाइक-युवक की मौत

    09/25/2026

    (कोरबा) अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के कारोबार से जुड़ी होने के आरोप में युवती रंगे हाथ गिरफ्तार

    09/25/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/25/2026

    (कोरबा) कोरबा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का पहिया उतरा पटरी से

    कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार कोरबा रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा टल गया। गेवरा…

    (कोरबा) खड़ी ट्रैलर से टकराई बाइक-युवक की मौत

    (कोरबा) अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के कारोबार से जुड़ी होने के आरोप में युवती रंगे हाथ गिरफ्तार

    (कोरबा) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने ग्राम तुमान की जनसमस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.