Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कोरबा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का पहिया उतरा पटरी से

    (कोरबा) खड़ी ट्रैलर से टकराई बाइक-युवक की मौत

    (कोरबा) अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के कारोबार से जुड़ी होने के आरोप में युवती रंगे हाथ गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) 40 बांध का औसत भराव रहा 50 फीसदी
    कोरबा

    (कोरबा) 40 बांध का औसत भराव रहा 50 फीसदी

    By Vinod Mittal07/11/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * करतला और पाली ब्लॉक के जलाशयों में तेजी से बढ़ रहा जलस्तर
    * सिंचाई की चिंता हुई दूर
    * 25 जलाशयों के गेट के ऊपर पहुंचा पानी
    * मड़वाढ़ोढ़ा जलाशय हुआ लबालब
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में आषाढ़ के बाद शुरू हुई बारिश की वजह से 40 जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गर्मी के समय औसत भराव 20 प्रतिशत से नीचे पहुंच गया था। अब 50 प्रतिशत के करीब पहुंच गया है। मड़वाढोढ़ा जलाशय अभी से पूरा भर गया है। बाकी जलाशयों में पानी का भराव गेट के ऊपर आ गया है।
    जानकारी के अनुसार लघु जलाशयों की सिंचाई क्षमता 9 हजार 112 हेक्टेयर है। इस बार भी गर्मी के समय जलस्तर गिरने पानी का भराव से गेट दूर चला गया था। कई जलाशय तो सूख गए थे। पाली में सबसे अधिक 14 जलाशय हैं। इस क्षेत्र में अधिक बारिश होने की वजह से नदी और नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। करतला के 7 में से 6 जलाशय सूख गए थे। जुनवानी में ही पानी बचा हुआ था। इसी तरह कोरबा ब्लॉक के बेला और बताती जलाशय में पानी ही नहीं रुकता है। अभी दोनों जलाशयों का जल स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक में 7 जलाशय है। जिसमें से मड़वाढ़ोढ़ा जलाशय पूरा भर गया है। इसी तरह आमाखोखरा और कोनकोना जलाशय का जलस्तर 50 प्रतिशत से अधिक है। बारिश अधिक होने से किसान अभी लेही पद्धति से खेती कर रहे हैं। रोपा लगाने का काम भी अगले पखवाड़े से शुरू हो जाएगा। जलाशयों से धान की नर्सरी के लिए पानी नहीं दिया जाता है।
    * बांगो बांध में 62% पानी भराव होने पर 5 हजार हेक्टेयर में ही सिंचाई
    बांगो बांध की सिंचाई क्षमता भले ही 2 लाख 45 हजार हेक्टेयर है। लेकिन नहर से खेत ऊपर होने से कोरबा और करतला ब्लॉक में मात्र 5 हजार हेक्टेयर में ही सिंचाई होती है। बांध का भराव 62 प्रतिशत पहुंच गया है। जल स्तर 352.65 मीटर से अधिक है। बांध में अभी 15 मिलियन घन मीटर पानी आ रहा है।
    * 6 हजार हेक्टेयर घटी सिंचाई क्षमता, मरम्मत है जरूरी
    जिले के जलाशय 40 से 45 साल पुराने हैं। इसकी वजह से ही जलाशय की सिंचाई क्षमता 5 हजार हेक्टेयर तक कम हो गई है। पहले सिंचाई क्षमता 15 हजार हेक्टेयर थी। अब जलाशय और नहरों की मरम्मत कर सिंचाई क्षमता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
    * बांध, तालाब, नलकूप व कुएं से 30% सिंचाई का रकबा
    जिले में सिंचाई का रकबा 30 प्रतिशत है। सबसे अधिक पानी की जरूरत धान की फसल के लिए होती है। जलाशय, तालाब, नलकूप और कुएं से किसान सिंचाई करते हैं। धान की फसल का रकबा 90 हजार हेक्टेयर है। सिंचाई का रकबा बढ़ाने के लिए एनीकट बनाए जा रहे हैं, ताकि किसान पंप लगाकर सिंचाई कर सकें।
    * जलाशयों का जलस्तर बढ़ रहा, किसानों की मांग अनुसार देंगे पानी
    जल संसाधन विभाग कोरबा ईई नयन रंजन चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया की जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। अभी पानी की मांग नहीं आती है। भराव के अनुसार मांग आने पर सिंचाई के लिए पानी देंगे। अंतिम छोर के खेतों तक पानी पहुंचे इसके लिए व्यवस्था कर रहे हैं।

    11 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जिले में बारिश का कोटा 86.2% पूर्ण
    Next Article (कोरबा) बारिश में बासिन-सिंदुरगढ़ मार्ग कीचड़ में हुआ तब्दील

    Related Posts

    (कोरबा) कोरबा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का पहिया उतरा पटरी से

    09/25/2026

    (कोरबा) खड़ी ट्रैलर से टकराई बाइक-युवक की मौत

    09/25/2026

    (कोरबा) अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के कारोबार से जुड़ी होने के आरोप में युवती रंगे हाथ गिरफ्तार

    09/25/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/25/2026

    (कोरबा) कोरबा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का पहिया उतरा पटरी से

    कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार कोरबा रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा टल गया। गेवरा…

    (कोरबा) खड़ी ट्रैलर से टकराई बाइक-युवक की मौत

    (कोरबा) अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के कारोबार से जुड़ी होने के आरोप में युवती रंगे हाथ गिरफ्तार

    (कोरबा) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने ग्राम तुमान की जनसमस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.