Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कोरबा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का पहिया उतरा पटरी से

    (कोरबा) खड़ी ट्रैलर से टकराई बाइक-युवक की मौत

    (कोरबा) अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के कारोबार से जुड़ी होने के आरोप में युवती रंगे हाथ गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) लंबित भुगतान मुद्दे में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन को छत्तीसगढ़ कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन
    कोरबा

    (कोरबा) लंबित भुगतान मुद्दे में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन को छत्तीसगढ़ कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

    By Vinod Mittal07/11/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों का शीघ्र भुगतान कराने की मांग
    * समस्याओं के निराकरण का किया आग्रह
    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखनलाल देवांगन से मुलाकात कर उन्हें लंबित भुगतान की समस्या से अवगत कराया। इस दौरान एसोसिएशन की ओर से कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए वर्षों से लंबित निर्माण कार्यों का भुगतान शीघ्र जारी कराने मांग की गई।
    जानकारी के अनुसार प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि प्रदेशभर के अनेक ठेकेदारों ने शासन के निर्देशानुसार विकास कार्यों को समय पर पूरा किया है, लेकिन लंबे समय से भुगतान लंबित होने के कारण उन्हें गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे न केवल ठेकेदार प्रभावित हैं, बल्कि उनसे जुड़े मजदूरों, कर्मचारियों और उनके परिवारों पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
    एसोसिएशन ने आग्रह किया कि पूर्ण हो चुके कार्यों का वैध भुगतान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए, ताकि ठेकेदारों को आर्थिक राहत मिल सके और विकास कार्यों की गति भी बनी रहे।
    कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों की समस्याओं से शासन को अवगत कराते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के प्रयास किए जाएंगे।
    इस अवसर पर जिला कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, सचिव असलम खान, कोषाध्यक्ष संतोष खरे सहित बड़ी संख्या में ठेकेदार उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि शासन जल्द निर्णय लेकर लंबित भुगतान जारी करेगा, जिससे ठेकेदारों को राहत मिल सकेगी।

    11 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का जायजा ले व्यवस्था दुरूस्त करने सड़क पर उतरी पुलिस
    Next Article (कोरबा) जिले में बारिश का कोटा 86.2% पूर्ण

    Related Posts

    (कोरबा) कोरबा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का पहिया उतरा पटरी से

    09/25/2026

    (कोरबा) खड़ी ट्रैलर से टकराई बाइक-युवक की मौत

    09/25/2026

    (कोरबा) अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के कारोबार से जुड़ी होने के आरोप में युवती रंगे हाथ गिरफ्तार

    09/25/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/25/2026

    (कोरबा) कोरबा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का पहिया उतरा पटरी से

    कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार कोरबा रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा टल गया। गेवरा…

    (कोरबा) खड़ी ट्रैलर से टकराई बाइक-युवक की मौत

    (कोरबा) अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के कारोबार से जुड़ी होने के आरोप में युवती रंगे हाथ गिरफ्तार

    (कोरबा) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने ग्राम तुमान की जनसमस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.