Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कोसाबाड़ी मंडल में डीएलपी प्रशिक्षण
    कोरबा

    (कोरबा) कोसाबाड़ी मंडल में डीएलपी प्रशिक्षण

    By Vinod Mittal07/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी संगठन को डिजिटल रूप से और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत कोसाबाड़ी मंडल में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (डीएलपी) प्रशिक्षण कार्यशाला एवं मासिक कार्यकारिणी बैठक का सफल आयोजन किया गया।
    भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को आधुनिक डिजिटल तकनीक, ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रणाली तथा संगठन की डिजिटल कार्यप्रणाली से जोड़ा गया। कार्यक्रम में संगठन को बूथ स्तर तक तकनीकी रूप से मजबूत बनाने और प्रत्येक कार्यकर्ता को डिजिटल रूप से दक्ष बनाने का संकल्प दोहराया गया।
    इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय जनता पार्टी समय के साथ स्वयं को लगातार आधुनिक और तकनीक आधारित संगठन के रूप में विकसित कर रही है। आज डिजिटल तकनीक केवल सुविधा नहीं, बल्कि संगठन की मजबूती का आधार बन चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता यदि डिजिटल रूप से सक्षम होगा तो संगठन की योजनाओं, विचारधारा और जनसंपर्क अभियान को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से डीएलपी प्रशिक्षण पूर्ण कर संगठन की डिजिटल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
    कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर के नेतृत्व में आयोजित कार्यशाला के मुख्य वक्ता एवं पूर्व पार्षद विकास अग्रवाल ने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान समय तकनीक का युग है और अब संगठनात्मक कार्यों की गति, पारदर्शिता तथा प्रभावशीलता डिजिटल माध्यमों से ही और अधिक मजबूत हो सकती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया, डिजिटल संवाद और ऑनलाइन प्रशिक्षण जैसे माध्यमों का अधिकतम उपयोग कर पार्टी की नीतियों, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठन की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना चाहिए।
    प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को डीएलपी पोर्टल पर पंजीयन प्रक्रिया, ऑनलाइन प्रशिक्षण मॉड्यूल, डिजिटल संसाधनों के उपयोग, प्रमाण-पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा तकनीक आधारित संगठनात्मक कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से कार्यकर्ता किसी भी समय प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वयं को निरंतर अपडेट रख सकते हैं और संगठन के कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बना सकते हैं।
    कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर भाजपा कोसाबाड़ी मंडल की ओर से रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित कर उनके चिकित्सा क्षेत्र में योगदान की सराहना की गई।
    कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल प्रभारी संजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, पार्षद नरेंद्र देवांगन, योगेश जैन, प्रकाश अग्रवाल, ललेश दुबे, श्रीमती अंजना सिंह, श्रीमती सपना झा, डीएलपी मंडल संयोजक करन राजपाल, तकनीकी प्रभारी हेमंत चंद्रा, मंडल महामंत्री मिलाप राम बरेठ, पुनि राम साहू, कोषाध्यक्ष अनिल वस्त्रकार, पार्षदगण, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, संयोजक, सह-संयोजक तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।

    02 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आहूत
    Next Article (कोरबा) प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत, बूथ मजबूत तो हर चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित-हितानंद अग्रवाल

    Related Posts

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    07/31/2026

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    07/31/2026

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    07/31/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/31/2026

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के रहने वाले युवक का शव बीना रेलवे स्टेशन पर पुष्पक…

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    (कोरबा) सामुदायिक मंच का काम पूर्ण नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश-आयोजन को लेकर बढ़ी चिंता

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.