कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंसमा में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखन लाल देवांगन ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कोरबा जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी पौधरोपण कर अभियान में सहभागिता निभाई तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया।
01 जुलाई / मंथन मित्तल



