कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसमा में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कैबिनेट मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखन लाल देवांगन ने सभी को साक्षरता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर श्री देवांगन ने कहा कि “जिले में सभी को साक्षर बनाना है, इसके लिए आप सभी से निवेदन है साक्षरता के महत्व को जन-जन तक पहुंचने में सक्रिय भूमिका सभी को निभानी हैं, स्वयं साक्षर होकर अपने परिवार, पड़ोस और समाज के निरक्षर व्यक्तियों को साक्षर बनाना है।”
उन्होंने आगे उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत प्रत्येक नागरिक को पढ़ने-लिखने और शिक्षा से जोड़ने की भी बात कही, ताकि सभी को समान शिक्षा मिल सके और सामाजिक जागरूकता के साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना सहयोग दे सके।
इस अवसर पर कोरबा जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा, निकिता, जनपद पंचायत कोरबा श्रीमती राठिया, नरेंद्र पटनवार, टी.पी. उपाध्याय, जिला परियोजना अधिकारी श्रीमती ज्योति शर्मा, बीईओ संजय अग्रवाल, संदीप पांडे, अभिमन्यु टेकाम, प्राचार्य सी.एल. सारथी श्रीमती कौशल्या देवी, श्रीमती अशोका बाई कंवर, मुकुंद उपाध्याय आदि सहित अन्य उपस्थित थे।
01 जुलाई / मंथन मित्तल



