Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) अडानी प्लांट के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान ग्रामीणों ने किया विरोध
    कोरबा

    (कोरबा) अडानी प्लांट के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान ग्रामीणों ने किया विरोध

    By Vinod Mittal06/30/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * सभी खाताधारकों को नौकरी देने की मांग पर रुकवाया गया कार्य
    कोरबा (मंथन) कोरबा-चांपा सड़क मार्ग में अंतर्गत ग्राम पताढ़ी क्षेत्र में प्रस्तावित अडानी प्लांट के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही के दौरान ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारी पुलिस बल और 5 से 7 मशीनों की मौजूदगी में प्रशासन ने अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू की, लेकिन रोजगार और पुनर्वास की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने कार्य रुकवा दिया।
    जानकारी के अनुसार, अधिग्रहण क्षेत्र में कुल 795 खाताधारक हैं, जिनमें से अब तक 128 खाताधारकों को पत्र जारी किया जा चुका है। प्रशासन भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ा रहा है, वहीं प्रभावित ग्रामीणों का कहना है कि उनकी आजीविका का मुख्य आधार उनकी जमीन है। ऐसे में सभी प्रभावित परिवारों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए रोजगार की स्पष्ट व्यवस्था की जानी चाहिए।
    ग्रामीणों ने प्रशासन के समक्ष मांग रखी कि केवल कुछ लोगों को ही नहीं, बल्कि भूमि अधिग्रहण से प्रभावित सभी 795 खाताधारकों को रोजगार दिया जाए। उनका कहना है कि जब तक रोजगार और पुनर्वास को लेकर ठोस आश्वासन नहीं मिलता, तब तक अधिग्रहण कार्य आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा।
    विरोध की सूचना मिलते ही एसडीएम सरोज महिलांगे और अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और सहमति के आधार पर समाधान निकालने का प्रयास किया।
    परंतु समाचार लिखे जाने तक प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बातचीत जारी थी। अधिग्रहण कार्य अभी रुका हुआ था। प्रशासन ने क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने अपील की है, जबकि ग्रामीण अपनी मांगों पर कायम हैं।

    30 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज का जनजागरण अभियान
    Next Article (कोरबा) कैबिनेट मंत्री ने दिलाई साक्षरता की शपथ

    Related Posts

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    07/29/2026

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    07/29/2026

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    07/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/29/2026

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    * फीता काट, पूजा-हवन एवं चाबी सौंपने की रस्म के साथ हुआ शुभारंभ * ग्रामीणों…

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    (कोरबा) महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपने के आरोपों पर शिक्षा विभाग ने की कार्यवाही

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.