Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) सड़क दुर्घटनाओं को रोकने निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग को किया गया पूर्णतः प्रतिबंधित
    कोरबा

    (कोरबा) सड़क दुर्घटनाओं को रोकने निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग को किया गया पूर्णतः प्रतिबंधित

    By Vinod Mittal06/30/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * मार्ग पर वाहनों का प्रवेश निषेध
    कोरबा (मंथन) कोरबा-चांपा सड़क मार्ग अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस की पहल पर निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह निर्णय पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार के नेतृत्व में किए गए सतत प्रयासों का परिणाम है।
    यातायात पुलिस द्वारा पूर्व में भारतमाला परियोजना के परियोजना निदेशक, कोरबा को पत्र प्रेषित कर बलौदा थाना क्षेत्र से गुजर रहे निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर छोटे एवं बड़े सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने हेतु पत्राचार करते हुए इस पर कड़ा रुख अपनाने हेतु कहा गया था। निर्माण कार्य के दौरान मार्ग पर वाहन संचालन अत्यंत जोखिमपूर्ण होने तथा लगातार दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए यह पहल की गई।
    यातायात जांजगीर-चांपा पुलिस के पूर्व में पत्राचार किए गए पत्र पर परियोजना निदेशक कोरबा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उरगा-बिलासपुर भारतमाला मार्ग को पूर्णतः बंद कर दिया गया है, जिससे निर्माण कार्य सुरक्षित एवं सुचारु रूप से पूरा किया जा सके तथा संभावित सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। यातायात पुलिस ने आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग का उपयोग किसी भी स्थिति में न करें। जब तक निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो जाता, तब तक केवल वैकल्पिक एवं सुरक्षित मार्गों का ही उपयोग करें। वर्तमान में भारतमाला रोड में किसी प्रकार की एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, लाइट, सीसीटीवी सर्विलांस एवं अन्य सुरक्षा संबंधी सुविधा उपलब्ध नहीं है। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं तथा अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी नागरिकों की महती जिम्मेदारी है।

    30 जून /मंथनमित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) दर्री डेम में मिला युवती का शव-जांच जारी
    Next Article (कोरबा) 12वें वेतन समझौते और जेबीसीसीआई के गठन की मांग हुई तेज

    Related Posts

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    07/29/2026

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    07/29/2026

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    07/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/29/2026

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    * फीता काट, पूजा-हवन एवं चाबी सौंपने की रस्म के साथ हुआ शुभारंभ * ग्रामीणों…

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    (कोरबा) महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपने के आरोपों पर शिक्षा विभाग ने की कार्यवाही

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.