* गेवरा केंद्रीय उत्खनन कर्मशाला में श्रमिकों की गेट मीटिंग
कोरबा (मंथन) कोरबा-पश्चिम क्षेत्र अंतर्गत गेवरा स्थित केंद्रीय उत्खनन कर्मशाला के मुख्य द्वार पर भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन के बैनर तले गेट मीटिंग आयोजित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रमिकों ने 12वें वेतन समझौते को जल्द लागू करने और जेबीसीसीआई के शीघ्र गठन की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।
सभा को संबोधित करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए 12वें वेतन समझौते को बिना किसी देरी के लागू किया जाना चाहिए। साथ ही जेबीसीसीआई का तत्काल गठन कर श्रमिकों की लंबित मांगों का समाधान किया जाए। वक्ताओं ने कहा कि श्रमिकों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और सभी कर्मचारियों से संगठित रहकर अपने अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
इस गेट मीटिंग में रामनारायण साहू, मदन सिंह, अरुण कुमार सिंह, हमराज़ राव, मुकुट कर्ष, बाबू सिंह, आर.के. त्रिपाठी, चंद्रशेखर सिंह राठौर, प्रीतम राठौर, कुणाल सिंह, धीरेंद्र प्रताप, विनोद कुमार, अशोक कुमार, राहुल कुर्रे आदि सहित बड़ी संख्या में गेवरा क्षेत्र के कामगार उपस्थित रहे।
30 जून /मंथन मित्तल



