Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में बालको का महत्वपूर्ण योगदान- कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    (कोरबा) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण

    (कोरबा) गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर सात माह का समरसता संकल्प अभियान चलाएगी भाजपा

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
    कोरबा

    (कोरबा) कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

    By Vinod Mittal06/28/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * जिले के 1 लाख 72 हजार 423 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य
    * 1578 बूथों पर चलाया जा रहा विशेष अभियान
    कोरबा (मंथन) राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जिले में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी तथा सार्वजनिक उपक्रम मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखनलाल देवांगन ने रानी धनराज कुंवर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोरबा में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाकर किया। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पार्षद नरेन्द्र देवांगन एवं पार्षद श्रीमती रूबी सागर सहित जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के प्रथम चरण के शुभारंभ पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए आमजन एवं जनप्रतिनिधियों से अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक माता-पिता का यह दायित्व है कि वे अपने जन्म से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि यह अभियान बच्चों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें किसी भी बच्चे का छूटना नहीं चाहिए।
    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 1 लाख 72 हजार 423 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिलेभर में 1578 पल्स पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां स्वास्थ्य विभाग की प्रशिक्षित टीमों द्वारा बच्चों को दवा पिलाई जा रही है। इसके अलावा गांवों, पारा-मोहल्लों, वार्डों, बाजारों, चौक-चौराहों एवं हाट-बाजारों में भी विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे।
    उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक दिलाने में सहयोग करें।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान की शत-प्रतिशत सफलता सुनिश्चित करने के लिए सुदृढ़ कार्ययोजना तैयार की गई है। अभियान के प्रभावी संचालन हेतु सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है। अभियान के दौरान यदि कोई बच्चा बूथ पर दवा पीने से छूट जाता है तो स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर उसे पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाएगी।
    जिले के सभी विकासखंडों में भी जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल ने भी सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाने अपील की। कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने नवजात शिशुओं सहित पांच वर्ष तक के बच्चों को स्वयं पोलियो की खुराक पिलाई तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से शेड सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात भी कही।

    28 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) भारतमाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन ग्रामीणों को अज्ञात वाहन ने कुचला-घटना स्थल पर मृत्यु
    Next Article (कोरबा) अखबार वितरक संघ ने पल्स पोलियो अभियान में लिया हिस्सा

    Related Posts

    (कोरबा) क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में बालको का महत्वपूर्ण योगदान- कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    07/29/2026

    (कोरबा) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण

    07/29/2026

    (कोरबा) गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर सात माह का समरसता संकल्प अभियान चलाएगी भाजपा

    07/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/29/2026

    (कोरबा) क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में बालको का महत्वपूर्ण योगदान- कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में स्थापित और संचालित वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी…

    (कोरबा) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण

    (कोरबा) गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर सात माह का समरसता संकल्प अभियान चलाएगी भाजपा

    (कोरबा) पैरोल पर छूटा हत्या का आरोपी लगभग छह साल बाद हुआ पुनः गिरफ्तार

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.