कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल रामसागरपारा वार्ड क्रमांक 1 बूथ क्रमांक 174 पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इस अभियान में वार्ड क्रमांक-1 की मितानिन श्रीमती विमल जगत, कृष्णा कुशवाहा, पुष्पा मिरी, महेंद्र सिंह, छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के सदस्यों द्वारा सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने अभिभावकों को पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक करते हुए प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाने का संदेश और चॉकलेट का वितरण किया।
उक्त कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, जिला सचिव जय सिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, मीडिया प्रभारी रामायण सिंह (रामा), प्रवक्ता अनिल गिरी, राजकुमार पटेल, दिलीप यादव, राहुल, विजय, दीपक, रंजन ओंकार, हर्ष नेताम सहित अन्य सदस्य ने अभियान को सफल बनाने हेतु समर्पित भाव से सहयोग किया।
28 जून / मंथन मित्तल



