Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) मोहर्रम पर्व को लेकर कोरबा पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
    कोरबा

    (कोरबा) मोहर्रम पर्व को लेकर कोरबा पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

    By Vinod Mittal06/26/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * शहर के प्रमुख मार्गों से निकला पुलिस मार्च, आमजन में सुरक्षा का संदेश
    * शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने पुलिस ने की अपील
    * असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी निगरानी
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस द्वारा शहर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में संपन्न हुआ।
    पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक सहित थाना/पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा शहर के प्रमुख एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। जिला मुख्यालय में निकाला गया फ्लैग मार्च टी.पी. नगर चौक से प्रारंभ होकर शारदा विहार तिराहा, सुनालिया चौक, पावर हाउस रोड, ओवर ब्रिज के नीचे होते हुए पुराना बस स्टैंड पहुंच समाप्त हुआ।
    फ्लैग मार्च में लगभग 70 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस बल द्वारा पैदल मार्च कर आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा असामाजिक तत्वों को कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु स्पष्ट संदेश दिया गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस द्वारा नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि कोरबा पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर है। पर्व के दौरान आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में सभी नागरिकों की सहभागिता महत्वपूर्ण है।
    पुलिस विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई कि मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं पारंपरिक तरीके से मनाएं, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

    26 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) अपराधों पर नियंत्रण करने जिलेभर में पुलिस का विशेष अभियान जारी
    Next Article (कोरबा) एटीएम तोड़ चोरी की कोशिश नाकाम-औजार का किया उपयोग

    Related Posts

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    08/03/2026

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    08/03/2026

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    08/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/03/2026

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    कोरबा (मंथन) विश्व हिन्दू परिषद की गौसेवा शाखा के तत्वावधान में कोरबा अंचल के होटल…

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    (कोरबा) मेडिकल कॉलेज अस्पताल से बच्चा गायब की अफवाह से फैली सनसनी

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.