* मारपीट के मामलों में 92 कथित आरोपी गिरफ्तार
* प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने की सख्ती
कोरबा (मंथन) कोरबा पुलिस द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण, अपराधों की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा के उद्देश्य से चलाए जा रहे “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जिले के समस्त थाना/चौकी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में कार्यवाही की गई।
* मारपीट एवं विवाद के मामलों में 92 कथित आरोपियों की गिरफ्तारी
कोरबा जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में मारपीट एवं विवाद संबंधी मामलों में त्वरित कार्यवाही करते हुए कुल 92 कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालयीन कार्यवाही की गई।
* बाइक पेट्रोलिंग के माध्यम से विशेष अभियान संचालित
पुलिस द्वारा बाइक पेट्रोलिंग के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई। ऐसे स्थानों पर पहुंचकर संदिग्ध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों पर नजर रखी गई, जहां सामान्य पेट्रोलिंग वाहन पहुंचने में कठिनाई होती है।
* 170 बीएनएसएस के तहत की गयी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं भविष्य में विवाद की स्थिति को रोकने के उद्देश्य से धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही करते हुए 09 कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
* मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने वालों पर की गयी कार्यवाही
यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने वाले 07 वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। इसके अलावा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में भी कार्यवाही की गई।वर्ष 2026 में अब तक धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 1021 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।
* आदतन अपराधी के विरुद्ध 129 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
अपराधों की रोकथाम एवं आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से एक व्यक्ति के विरुद्ध धारा 129 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।धारा 129 बीएनएसएस के अंतर्गत ऐसे आदतन कथित आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की जाती है, जिनसे शांति भंग होने अथवा भविष्य में अपराध किए जाने की आशंका हो, ताकि समय रहते प्रभावी रोकथाम की जा सके।
कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। आमजन की सुरक्षा एवं जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
26 जून / मंथन मित्तल



