Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का करेंगी सम्मान

    (कोरबा) ग्राम कनकी सहित आसपास के ग्रामो में लगभग 4 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प-ग्रामीण परेशान

    (कोरबा) राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कोटपा एक्ट अंतर्गत काटे 16 चालान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा नगर निगम आयुक्त की अध्यक्षता में संपन्न हुई निगम कर्मचारी परामर्शदात्री समिति की बैठक
    कोरबा

    (कोरबा नगर निगम आयुक्त की अध्यक्षता में संपन्न हुई निगम कर्मचारी परामर्शदात्री समिति की बैठक

    By Vinod Mittal06/26/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * समयमान वेतनमान, पदोन्नति, ग्रुप इंश्योरेंस, कैशलेस चिकित्सा, रिक्त पदों पर भर्ती
    * नियमितीकरण पर भी हुई चर्चा
    * शासन को प्रस्ताव प्रेषित करने का लिया गया निर्णय
    कोरबा (मंथन) नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में नगर पालिक निगम कोरबा की कर्मचारी परामर्शदात्री समिति की बैठक साकेत भवन में संपन्न हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ नपानि कोरबा के महामंत्री अरूण मिश्रा ने कर्मचारी हितों से संबंधित विभिन्न प्रस्ताव समिति के समक्ष रखें, जिस पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया तथा प्रस्तावों को शासन को भेजने का निर्णय लिया गया।
    नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में निगम कर्मचारी परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें कर्मचारियों के हित से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के महामंत्री अरूण मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारियों ने कर्मचारी हित से जुडे़ विभिन्न प्रस्ताव समिति के समक्ष प्रस्तुत किये गये, जिस पर चर्चा हुई, वहीं संघ पदाधिकारियों ने आयुक्त आशुतोष पाण्डेय को विभिन्न प्रस्तावों का ज्ञापन भी सौपा।
    बैठक के दौरान कर्मचारियों को समयमान, वेतनमान का लाभ दिये जाने, पदोन्नति प्रदान किये जाने, रिक्त पदों पर सीधी भर्ती करने, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण, प्लेसमेंट में कार्यरत कम्प्यूटर आपरेटरों के वेतन में वृद्धि किये जाने, प्लेसमेंट में तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती करने, कर्मचारियों का ग्रुप इंश्योरेंस एवं कैशलेस चिकित्सा का लाभ दिये जाने, संविदा नियुक्ति की परंपरा को समाप्त करने, एलएसजीडी का पृथक से इंक्रीमेंट जोड़ने, विभागीय कर्मचारियों को योग्यता अनुसार आवासगृहों के आबंटन एवं कर्मचारियों के आवासगृहों का मरम्मत सहित अन्य विभिन्न विषयों से संबंधित प्रस्ताव समिति के समक्ष रखें गये, जिन पर चर्चा हुई तथा इनसे जुड़े आवश्यक प्रस्तावों को शासन को भेजने का निर्णय लिया गया।
    इस अवसर पर अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त पवन वर्मा, लेखाधिकारी भवकांत नायक, छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपायध्क्ष अखिलेश शुक्ला, संघ के नपानि कोरबा के अध्यक्ष आनंद दुबे, महामंत्री अरूण मिश्रा, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, सहायक कार्यालय अधीक्षक अरविंद कुमार वानखेडे, उप अभियंता देवेन्द्र स्वर्णकार, स्वच्छता निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार नामदेव, भावेश कुमार यादव, उदय मण्डल, दिलेश्वर सिंह, बनवारीलाल, रथराम राठौर आदि सहित अन्य उपस्थित थे।

    25 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) लोनर ने किया सूरजपुर का रूख-ड्रोन कैमरे में हुआ कैद
    Next Article (कोरबा) शासन की सेवाएं पहुंच रहीं जरूरतमंद लोगों तक

    Related Posts

    (कोरबा) छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का करेंगी सम्मान

    08/01/2026

    (कोरबा) ग्राम कनकी सहित आसपास के ग्रामो में लगभग 4 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प-ग्रामीण परेशान

    08/01/2026

    (कोरबा) राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कोटपा एक्ट अंतर्गत काटे 16 चालान

    08/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/01/2026

    (कोरबा) छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का करेंगी सम्मान

    * 2 अगस्त को जिले में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह * मेधावी छात्र-छात्राओं सहित…

    (कोरबा) ग्राम कनकी सहित आसपास के ग्रामो में लगभग 4 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प-ग्रामीण परेशान

    (कोरबा) राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कोटपा एक्ट अंतर्गत काटे 16 चालान

    (कोरबा) बुधवारी बाजार के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने टूटे नाली स्लैब में धंसा मालवाहक वाहन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.