Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कृषक ने किया जहरीले खाद्य पदार्थ का सेवन-इलाज के दौरान तोड़ा दम

    (कोरबा) परिवहन विभाग की सघन जांच से मचा अंचल में हड़कंप

    (कोरबा) क्लाइमेट चेंज प्रोजेक्ट के नेशनल ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स में अंकिता बनीं नेशनल स्टाफ मेंबर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) शासन की सेवाएं पहुंच रहीं जरूरतमंद लोगों तक
    कोरबा

    (कोरबा) शासन की सेवाएं पहुंच रहीं जरूरतमंद लोगों तक

    By Vinod Mittal06/26/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त आवेदनों का हो रहा समयबद्ध निराकरण
    * आवेदन दर्ज होते ही हुई कार्यवाही
    * सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से नागरिकों को मिल रहा त्वरित लाभ
    * संबंधित विभागों की तत्पर कार्यवाही से राशन कार्ड एवं जॉब कार्ड संबंधी प्रकरणों का हुआ समाधान
    कोरबा (मंथन) आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने और शासकीय सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सीएम हेल्पलाइन प्रभावी माध्यम के रूप में कार्य कर रही है। पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही की जा रही है, जिससे हितग्राहियों को समयबद्ध राहत मिलने के साथ-साथ आवश्यक सेवाओं का लाभ भी सुगमता से प्राप्त हो रहा है।
    इसी क्रम में विकासखण्ड करतला अंतर्गत ग्राम चैनपुर निवासी कृष्ण पाल/विजय सिंह राठौर द्वारा नवीन राशन कार्ड जारी करने संबंधी आवेदन सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कराया गया। आवेदन प्राप्त होने के उपरांत कार्यालय जनपद पंचायत करतला द्वारा आवश्यक परीक्षण एवं प्रक्रिया पूर्ण कर हितग्राही को नवीन राशन कार्ड जारी कर दिया गया। वहीं ग्राम रोगदा निवासी वेदराम पटेल ने राशन कार्ड में सदस्य का नाम जोड़ने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। प्रकरण का परीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया तथा संबंधित सदस्य का नाम राशन कार्ड में दर्ज कर दिया गया।
    इसी प्रकार ग्राम रीवापार निवासी ऋषभ पटेल द्वारा जॉब कार्ड सत्यापन संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक परीक्षण के बाद प्रकरण का सफलतापूर्वक निराकरण कर दिया गया।
    सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण से नागरिकों का शासन की व्यवस्थाओं के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही से आमजन को उनकी समस्याओं का समाधान घर बैठे प्राप्त हो रहा है तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी अधिक प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जा रहा है।

    26 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा नगर निगम आयुक्त की अध्यक्षता में संपन्न हुई निगम कर्मचारी परामर्शदात्री समिति की बैठक
    Next Article (कोरबा) सेवा सेतु से आसान हुई नागरिक सेवाएं

    Related Posts

    (कोरबा) कृषक ने किया जहरीले खाद्य पदार्थ का सेवन-इलाज के दौरान तोड़ा दम

    09/24/2026

    (कोरबा) परिवहन विभाग की सघन जांच से मचा अंचल में हड़कंप

    09/24/2026

    (कोरबा) क्लाइमेट चेंज प्रोजेक्ट के नेशनल ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स में अंकिता बनीं नेशनल स्टाफ मेंबर

    09/24/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/24/2026

    (कोरबा) कृषक ने किया जहरीले खाद्य पदार्थ का सेवन-इलाज के दौरान तोड़ा दम

    * कर्ज और खेती के बोझ से था परेशान कोरबा (मंथन) कोरबा-चांपा राष्ट्रीय राजमार्ग के…

    (कोरबा) परिवहन विभाग की सघन जांच से मचा अंचल में हड़कंप

    (कोरबा) क्लाइमेट चेंज प्रोजेक्ट के नेशनल ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स में अंकिता बनीं नेशनल स्टाफ मेंबर

    (कोरबा) हाईटेंशन-तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसा मजदूर छत से गिरा-भर्ती

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.