Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का करेंगी सम्मान

    (कोरबा) ग्राम कनकी सहित आसपास के ग्रामो में लगभग 4 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प-ग्रामीण परेशान

    (कोरबा) राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कोटपा एक्ट अंतर्गत काटे 16 चालान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) लोनर ने किया सूरजपुर का रूख-ड्रोन कैमरे में हुआ कैद
    कोरबा

    (कोरबा) लोनर ने किया सूरजपुर का रूख-ड्रोन कैमरे में हुआ कैद

    By Vinod Mittal06/26/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के केंदई वन परिक्षेत्र में आतंक मचा खतरनाक लोनर हाथी अब सूरजपुर वनमंडल का रूख कर लिया है। ड्रोन कैमरे से लोकेशन ढूंढने पर लोनर हाथी का लोकेशन पड़ोसी सूरजपुर वनमंडल के जंगल में मिला, जहां वह एक स्थान पर विचरण कर रहा था। इसकी सूचना परिक्षेत्र सहायक मंगल सिंह नायक द्वारा सूरजपुर के वन अधिकारियों को दी गई, जिस पर उन्होंने ड्रोन के सहारे इसकी पुष्टि की और अपने परिक्षेत्र सहायक पंकज झा, बीट गार्ड चरण सिंह व अन्य अमले को मौके पर रवाना कर लोनर की निगरानी तेज कर दी है।
    बताया जाता है कि लोनर पुटा के जंगल से गत रात्रि मूवमेंट किया और ताराघाटी होते हुए सूरजपुर वनमंडल की सीमा में प्रवेश करते ही विचरण करने लगा। इस दौरान केंदई रेंजर अभिषेक दुबे के नेतृत्व में परिक्षेत्र सहायक मदनपुर मंगल नायक, वन रक्षक पवन बिंझवार, चौकीदार मोहन सिंह, ऑपरेटर सुभाष नायक ड्रोन कैमरे से लगातार हाथी की निगरानी करते रहे। यह लोनर हाथी सरगुजा वनमंडल से जिले में प्रवेश किया था और वनमंडल कटघोरा के केंदई रेंज के मदनपुर सर्किल में पहुंचकर लगातार उत्पात मचा रहा था। इस दौरान हाथी ने जहां तीन ग्रामीणों के मकान को ढहा दिया वहीं पतुरियाडांड में एक वृद्ध महिला पर हमला कर उसकी जान ले ली थी। लोनर के आतंक से क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीण काफी दहशत में थे। वहीं इसकी निगरानी व ग्रामीणों की जान-माल की सुरक्षा को लेकर वन विभाग के अधिकारियों की चिंता भी बढ़ गई थी क्योंकि लोनर बेकाबू हो रहा था। लोनर के लोकेशन बदलने से वन विभाग ने कुछ राहत की सांस ली है।

    26 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) निजी कंपनी में हाजिरी को लेकर बवाल-दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट
    Next Article (कोरबा नगर निगम आयुक्त की अध्यक्षता में संपन्न हुई निगम कर्मचारी परामर्शदात्री समिति की बैठक

    Related Posts

    (कोरबा) छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का करेंगी सम्मान

    08/01/2026

    (कोरबा) ग्राम कनकी सहित आसपास के ग्रामो में लगभग 4 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प-ग्रामीण परेशान

    08/01/2026

    (कोरबा) राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कोटपा एक्ट अंतर्गत काटे 16 चालान

    08/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/01/2026

    (कोरबा) छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का करेंगी सम्मान

    * 2 अगस्त को जिले में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह * मेधावी छात्र-छात्राओं सहित…

    (कोरबा) ग्राम कनकी सहित आसपास के ग्रामो में लगभग 4 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प-ग्रामीण परेशान

    (कोरबा) राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कोटपा एक्ट अंतर्गत काटे 16 चालान

    (कोरबा) बुधवारी बाजार के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने टूटे नाली स्लैब में धंसा मालवाहक वाहन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.