कोरबा (मंथन) जिले में चले आंधी तूफान से कई छोटे बड़े पेड़ गिरने से घंटों बिजली आपूर्ति व्यवस्था बाधित रही। घंटों सुधार कार्य के बाद क्षेत्र की बिजली बहाल हुई।
पिछले एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी से आमजन बेहाल रहे। रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी, वहीं गर्मी से बच्चे और बुजुर्ग के सेहत पर भी असर पड़ने लगा था। गर्म हवा के साथ तेज धूप निकलने से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था, दोपहर बाद अचानक मौसम में आए बदलाव से तेज आंधी तूफान के साथ जमकर बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट आई और आमजनों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली। आंधी तूफान से नगर के आसपास छोटे बड़े पेड़ धराशाई हो गए। बिजली खम्भे में पेड़ गिरने से नगर क्षेत्र की बिजली घंटों बाधित रही। जिसे सुधारने विभाग के कर्मचारियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। जिसके बाद कुछ क्षेत्र की बिजली बहाल हो पाई। बिजली बहाल होते ही आंख मिचौली शुरू हो गई। जिससे बिजली से चलने वाले यंत्र प्रभावित हो गए। हालांकि नगर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था सुधारने विभाग द्वारा मशक्कत की गई।
14 जून / मंथन मित्तल



