Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) वैशाली नगर में जनसमस्याओं को लेकर हुई बैठक

    (कोरबा) सोमवती अमावस्या पर बरगद-पीपल की हुई पूजा-मंदिरों में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

    (कोरबा) भ्रष्टाचार के आरोप में सदस्यों ने सामान्य सभा का किया बहिष्कार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) सहायक उप निरीक्षक के पुत्र का गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
    कोरबा

    (कोरबा) सहायक उप निरीक्षक के पुत्र का गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

    By Vinod Mittal06/14/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * बुधवारी बायपास कांड मृत्यु पश्चात हत्या में तब्दील हुआ मामला
    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के बुधवारी बायपास मार्ग पर विगत 6-7 जून की दरम्यानी रात हुए सनसनीखेज घटनाक्रम में गंभीर रूप से घायल पुलिस विभाग कोरबा में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) रामनारायण रात्रे के पुत्र चंद्रमणि रात्रे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में 12 जून को उनकी मृत्यु हो जाने के बाद अब यह मामला हत्या में तब्दील हो गया है।
    13 जून 2026 को उनके गृह ग्राम पंतोरा से लगे गांव बकसरा (जिला जांजगीर-चांपा) में गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जानकारी के अनुसार घटना की रात एक बोलेरो वाहन ने चंद्रमणि को जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद मौके पर मौजूद उनके मित्र युवा पत्रकार और साथी स्कूटी से बोलेरो का पीछा करते हुए बलगी मार्ग तक पहुंचे। आरोप है कि इसके बाद वेन्यू कार और मोटरसाइकिल सवार लोगों ने उनका पीछा किया और पत्रकार का अपहरण कर बलगी मोड़ के पास ले जाकर 25 से 30 लोगों ने मारपीट की। पिस्टलनुमा हथियार दिखाकर हवाई फायर करने तथा नकदी, आईफोन और सोने के आभूषण लूट लेने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के तीन दिन बाद संबंधित वेन्यू कार लावारिस हालत में बरामद हुई, जबकि पत्रकार का मोबाइल मिलने के बाद उसे बांकीमोंगरा थाना में जमा कराया गया। घायल की मौत के बाद मामला हत्या में बदल गया है।

    14 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) आंधी तूफान में कई पेड़ हुए धराशायी होने से घंटों रही बिजली आपूर्ति बाधित
    Next Article (कोरबा) जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा का हुआ आयोजन-जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित के मुद्दे

    Related Posts

    (कोरबा) वैशाली नगर में जनसमस्याओं को लेकर हुई बैठक

    06/16/2026

    (कोरबा) सोमवती अमावस्या पर बरगद-पीपल की हुई पूजा-मंदिरों में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

    06/16/2026

    (कोरबा) भ्रष्टाचार के आरोप में सदस्यों ने सामान्य सभा का किया बहिष्कार

    06/16/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202685 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202650 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/16/2026

    (कोरबा) वैशाली नगर में जनसमस्याओं को लेकर हुई बैठक

    * केदारनाथ अग्रवाल विशेष रूप से रहे उपस्थित कोरबा (मंथन) कोरबा-पश्चिम एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र के…

    (कोरबा) सोमवती अमावस्या पर बरगद-पीपल की हुई पूजा-मंदिरों में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

    (कोरबा) भ्रष्टाचार के आरोप में सदस्यों ने सामान्य सभा का किया बहिष्कार

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या के साथ बढ़ रही चार्जिंग स्टेशन की संख्या

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.