Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) जूनियर बालक अंतर जिला राज्य फुटबॉल चैम्पियनशिप में डीएफए नारायणपुर बना विजेता

    (कोरबा) रिश्वत लेने के आरोप में कटघोरा थाने के दो आरक्षक किए गए निलंबित

    (कोरबा) जिम्मेदार नागरिक बन वृक्ष काटने वालों और सार्वजनिक स्थलों में कचरा फेंकने वालों की दें जानकारी : सभापति नूतन सिंह ठाकुर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध
    कोरबा

    (कोरबा) बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध

    By Vinod Mittal06/13/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर
    कोरबा (मंथन) किसी भी उद्योग की वास्तविक सफलता केवल उसके उत्पादन या आर्थिक उपलब्धियों से नहीं मापी जाती, बल्कि उस सकारात्मक बदलाव से आंकी जाती है जो वह अपने आसपास के समुदायों के जीवन में लाता है। जब उद्योग और समुदाय एक-दूसरे के विकास के साझेदार बनते हैं, तब प्रगति का एक ऐसा मॉडल तैयार होता है जो आने वाली पीढ़ियों के लिए समृद्धि और अवसरों के नए द्वार खोलता है।
    बालको का मानना है कि क्षेत्र का विकास तभी सार्थक है, जब उसका लाभ स्थानीय समुदाय तक पहुंचे और लोगों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन दिखाई दे। इसी सोच के साथ कंपनी शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। इन पहलों ने न केवल ग्रामीणों के जीवन को अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित बनाया है, बल्कि उद्योग और समुदाय के बीच विश्वास, सहयोग और साझेदारी के संबंधों को भी मजबूत किया है।
    सामुदायिक भवन, सीसी (कंक्रीट) सड़क, सौर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइट और नंद घर जैसी पहल केवल विकास परियोजनाएं नहीं हैं, बल्कि लोगों की आकांक्षाओं, जरूरतों और बेहतर भविष्य के सपनों को साकार करने के माध्यम हैं। इन प्रयासों से जहां समुदाय को बेहतर सुविधाएं और अवसर प्राप्त हुए हैं, वहीं उद्योग को भी एक सशक्त, समृद्ध और सहयोगी सामाजिक परिवेश मिला है। यही साझी प्रगति बालको के सामुदायिक विकास कार्यक्रमों की मूल भावना है।
    नेता प्रतिपक्ष, नगर पालिक निगम, कोरबा कृपाराम साहू ने बताया की “बालको द्वारा नेहरू नगर में सर्व सुविधायुक्त निर्मित सामुदायिक भवन हमारे क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात है। स्थानीय नागरिकों को सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। कंपनी द्वारा किए जा रहे विकास कार्य क्षेत्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।”
    सोनगुढ़ा ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती लक्ष्मी सिंह तंवर ने बताया की “एक साल पहले जहां सामाजिक कार्यक्रमों, बैठकों और सामुदायिक आयोजनों के लिए लोगों को उपयुक्त स्थान की कमी का सामना करना पड़ता था, वहीं अब बालको द्वारा निर्मित सामुदायिक भवन इस आवश्यकता को पूरा कर रहा है। यह भवन गांव और आसपास के लोगों के लिए एक सामूहिक मंच उपलब्ध कराता है, जहां सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जा सकता है। इससे न केवल लोगों को सुविधा मिली है, बल्कि सामुदायिक एकता भी मजबूत हुई है। सामुदायिक भवन के साथ-साथ बालको द्वारा गांव में स्थापित सौर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइटों ने रात के समय सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की है। साथ ही आंगनवाड़ी का जीर्णोउद्धार एवं स्कूल की बाउंड्रीवॉल तथा तलाबों का गहरीकरण करवाया गया। इन विकास कार्यों से गांवों की आधारभूत संरचना समृद्ध हुई है।”
    ग्राम पंचायत चूहिया की सरपंच पूजा राठिया ने बताया की “बालको द्वारा सीसी (कंक्रीट) सड़क के निर्माण से आवागमन सुगम हुआ है, इस तरह के आधारभूत सुविधाओं से ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता में बढ़ोत्तरी हुई है। सभी गांव वासियों को इस आरसीसी सड़क का फायदा मिल रहा है। बालको के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि कंपनी के विकास कार्य ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।”
    बालको का विश्वास है कि औद्योगिक विकास के साथ-साथ समुदायों का समग्र विकास भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इसी सोच के अनुरूप कंपनी शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला एवं बाल विकास तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में बालको ने 12 सामुदायिक शौचालय, 2 सामुदायिक मंच और 4 सामुदायिक भवनों का निर्माण कर सामुदायिक सुविधाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इन पहलों के माध्यम से कंपनी सामाजिक सहभागिता को सशक्त बनाते हुए स्थानीय समुदायों के जीवन स्तर में सुधार तथा क्षेत्र के समग्र एवं सतत विकास को गति प्रदान कर रही है

    13 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) एएसआई के घायल पुत्र ने उपचार के दौरान तोड़ा दम-कुछ कथित आरोपी हिरासत में
    Next Article (कोरबा) श्री अग्रसेन नवयुवक मंच एवं अग्रवाल सभा के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर 14 जून को आहूत

    Related Posts

    (कोरबा) जूनियर बालक अंतर जिला राज्य फुटबॉल चैम्पियनशिप में डीएफए नारायणपुर बना विजेता

    08/06/2026

    (कोरबा) रिश्वत लेने के आरोप में कटघोरा थाने के दो आरक्षक किए गए निलंबित

    08/06/2026

    (कोरबा) जिम्मेदार नागरिक बन वृक्ष काटने वालों और सार्वजनिक स्थलों में कचरा फेंकने वालों की दें जानकारी : सभापति नूतन सिंह ठाकुर

    08/06/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/06/2026

    (कोरबा) जूनियर बालक अंतर जिला राज्य फुटबॉल चैम्पियनशिप में डीएफए नारायणपुर बना विजेता

    कोरबा (मंथन) एनटीपीसी-कोरबा की नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल अंतर्गत आयोजित जूनियर बालक अंतर जिला…

    (कोरबा) रिश्वत लेने के आरोप में कटघोरा थाने के दो आरक्षक किए गए निलंबित

    (कोरबा) जिम्मेदार नागरिक बन वृक्ष काटने वालों और सार्वजनिक स्थलों में कचरा फेंकने वालों की दें जानकारी : सभापति नूतन सिंह ठाकुर

    (कोरबा) सर्वमंगला गार्डन में घुस पलटा कोयला लोड ट्रैलर

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.