Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच

    (कोरबा) राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र

    (कोरबा) अदानी कोरबा पावर लिमिटेड में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान शुरू-15 जून तक 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र
    कोरबा

    (कोरबा) राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र

    By Vinod Mittal06/06/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) मानव सेवा और जनकल्याण की भावना से प्रेरित द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट द्वारा संचालित ‘मानव सेवा जल केंद्र’ इन दिनों लोगों के लिए बड़ा राहत का केंद्र बना हुआ है। एसपी कार्यालय के सामने सारनिया होटल के बगल में स्थापित इस जल सेवा केंद्र में प्रतिदिन सैकड़ों राहगीरों, कर्मचारियों, ग्रामीणों एवं जरूरतमंद नागरिकों को नींबू जलजीरा, शीतल शरबत एवं ठंडा पेयजल निःशुल्क उपलब्ध करा रहा है।
    प्रदेश में बढ़ती गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक प्याऊ संचालित करने अपील की थी। इसी क्रम में नगर पालिक निगम कोरबा के सहयोग से द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट ने नौतपा की भीषण गर्मी के दौरान मानव सेवा जल केंद्र की शुरुआत की थी। हालांकि अब नौतपा समाप्त हो चुका है, लेकिन गर्मी का प्रकोप अभी भी बरकरार है। तेज धूप और उमस भरे मौसम के बीच लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से ट्रस्ट द्वारा यह सेवा लगातार जारी रखी गई है। परिणामस्वरूप प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचकर शीतल पेयजल, नींबू जलजीरा और शरबत का लाभ उठा रहे हैं। यह पेय पदार्थ लोगों की प्यास बुझाने के साथ-साथ उन्हें गर्मी और लू के प्रभाव से भी राहत प्रदान कर रहा है।
    मानव सेवा जल केंद्र में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लगातार सेवा दी जा रही है। इसका लाभ एसपी कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय, जिला एवं सत्र न्यायालय, सिविल लाइन थाना, स्टेट बैंक सहित आसपास स्थित विभिन्न सरकारी एवं निजी कार्यालयों में आने वाले नागरिक उठा रहे हैं। वहीं आसपास के दुकानदार और कर्मचारी भी यहां पहुंचकर ठंडा पानी एवं शीतल पेय का सेवन कर राहत महसूस कर रहे हैं। जल सेवा केंद्र के समीप जनपद पंचायत कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय स्थित होने के कारण दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले ग्रामीणजन भी बड़ी संख्या में इस सेवा का लाभ उठा रहे हैं। पंचायत संबंधी कार्यों के लिए कार्यालय पहुंचने वाले लोगों के लिए यह केंद्र भीषण गर्मी में राहत का महत्वपूर्ण साधन बन गया है।
    स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जहां नौतपा समाप्त होने के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिली है, वहीं मानव सेवा जल केंद्र लगातार लोगों की सेवा कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे इस निःस्वार्थ सेवा कार्य की चारों ओर प्रशंसा हो रही है।

    06 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) अदानी कोरबा पावर लिमिटेड में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान शुरू-15 जून तक 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य
    Next Article (कोरबा) ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच

    Related Posts

    (कोरबा) ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच

    06/06/2026

    (कोरबा) अदानी कोरबा पावर लिमिटेड में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान शुरू-15 जून तक 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य

    06/06/2026

    (कोरबा) सेतु पोर्टल से अब घर बैठे बनेगा राशनकार्ड

    06/06/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/06/2026

    (कोरबा) ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए…

    (कोरबा) राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र

    (कोरबा) अदानी कोरबा पावर लिमिटेड में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान शुरू-15 जून तक 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य

    (कोरबा) सेतु पोर्टल से अब घर बैठे बनेगा राशनकार्ड

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.