Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच

    (कोरबा) राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र

    (कोरबा) अदानी कोरबा पावर लिमिटेड में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान शुरू-15 जून तक 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) अदानी कोरबा पावर लिमिटेड में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान शुरू-15 जून तक 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य
    कोरबा

    (कोरबा) अदानी कोरबा पावर लिमिटेड में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान शुरू-15 जून तक 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य

    By Vinod Mittal06/06/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर अदानी कोरबा पावर लिमिटेड (केपीएल) में विश्व पर्यावरण सप्ताह का शुभारंभ ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के साथ किया गया। पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन से मुकाबला और हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान के तहत प्लांट परिसर में पौधरोपण कर कर्मचारियों, संविदा श्रमिकों और स्थानीय नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

    इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “प्रकृति से प्रेरित जलवायु संरक्षण-हमारे भविष्य के लिए” रखी गई है। कार्यक्रम का आयोजन केपीएल के चीफ बिजनेस ऑफिसर समीर कुमार मित्रा तथा अदानी पावर के पर्यावरण एवं फॉरेस्ट प्रमुख आर.एन. शुक्ला के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख सी.वी.के. प्रसाद, ओएंडएम हेड मूल रवि सहित सभी विभागाध्यक्ष और कर्मचारी उपस्थित रहे।

    विश्व पर्यावरण सप्ताह के उद्घाटन अवसर पर परियोजना प्रमुख सी.वी.के. प्रसाद ने कहा कि “पर्यावरण संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक सार्थक प्रयास है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।”

    ओएंडएम हेड मूल रवि ने कहा कि “जलवायु परिवर्तन आज वैश्विक चिंता का विषय है और इससे निपटने के लिए उद्योगों, संस्थानों तथा आम नागरिकों को मिलकर कार्य करना होगा। पर्यावरण सप्ताह के दौरान आयोजित गतिविधियां कर्मचारियों, उनके परिवारों और स्थानीय समुदाय में पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।”

    केपीएल द्वारा 5 जून से 15 जून तक विश्व पर्यावरण सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान 6, 9 और 15 जून को सामूहिक वृक्षारोपण अभियान चलाकर करीब 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं 8 जून को पर्यावरण विषयक क्विज प्रतियोगिता, 10 जून को कॉलोनी के बच्चों के लिए “सेव क्लाइमेट, सेव फ्यूचर” विषय पर चित्रकला एवं ड्राइंग प्रतियोगिता तथा 12 जून को महिलाओं के लिए पर्यावरण जागरूकता क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विश्व पर्यावरण सप्ताह का समापन 15 जून को विशेष समारोह के साथ होगा।

    कार्यक्रम का सफल संचालन पर्यावरण विभाग द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में आलोक मिश्रा, कंवर पाल मलिक और सदानंद पांडा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

     

    06 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) सेतु पोर्टल से अब घर बैठे बनेगा राशनकार्ड
    Next Article (कोरबा) राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र

    Related Posts

    (कोरबा) ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच

    06/06/2026

    (कोरबा) राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र

    06/06/2026

    (कोरबा) सेतु पोर्टल से अब घर बैठे बनेगा राशनकार्ड

    06/06/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/06/2026

    (कोरबा) ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए…

    (कोरबा) राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र

    (कोरबा) अदानी कोरबा पावर लिमिटेड में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान शुरू-15 जून तक 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य

    (कोरबा) सेतु पोर्टल से अब घर बैठे बनेगा राशनकार्ड

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.