Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच

    (कोरबा) राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र

    (कोरबा) अदानी कोरबा पावर लिमिटेड में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान शुरू-15 जून तक 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच
    कोरबा

    (कोरबा) ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच

    By Vinod Mittal06/06/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की सघन जांच कर उनकी गतिविधियों की पड़ताल की गई।
    पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संचालित इस अभियान में प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की टीमों ने निगरानी बदमाशों और गुंडा सूची में दर्ज व्यक्तियों के घरों तथा संभावित ठिकानों पर पहुंचकर सत्यापन किया। पुलिस ने उनके वर्तमान मूवमेंट, रोजगार, आय के स्रोत, रहन-सहन और सामाजिक गतिविधियों की जानकारी जुटाई।
    अभियान के दौरान उन लोगों की भी पहचान की गई, जो पूर्व में इन बदमाशों के साथ आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं या वर्तमान में उनके संपर्क में हैं। संदिग्ध गतिविधियों, असामान्य आर्थिक स्थिति और अपराध से जुड़े संभावित नेटवर्क की जानकारी एकत्र कर पुलिस ने ऐसे व्यक्तियों को विशेष निगरानी में रखा है। पुलिस टीमों ने जांच के दौरान संबंधित व्यक्तियों को कानून व्यवस्था भंग न करने, किसी भी अवैध गतिविधि से दूर रहने और शांति बनाए रखने की सख्त समझाइश दी। साथ ही उनके विरुद्ध पूर्व में की गई वैधानिक कार्रवाई के अनुपालन की भी समीक्षा की गई।
    कोरबा पुलिस विभाग का कहना है कि जिले में अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है। ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के माध्यम से अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह के विशेष अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे और अपराधियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    06 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र

    Related Posts

    (कोरबा) राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र

    06/06/2026

    (कोरबा) अदानी कोरबा पावर लिमिटेड में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान शुरू-15 जून तक 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य

    06/06/2026

    (कोरबा) सेतु पोर्टल से अब घर बैठे बनेगा राशनकार्ड

    06/06/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/06/2026

    (कोरबा) ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए…

    (कोरबा) राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र

    (कोरबा) अदानी कोरबा पावर लिमिटेड में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान शुरू-15 जून तक 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य

    (कोरबा) सेतु पोर्टल से अब घर बैठे बनेगा राशनकार्ड

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.