कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार कोरबा जिला के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुटाकुड़ा (बेलभांठा) में जमीन विवाद पर अपनी बड़ी मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर देने का आरोप सिद्ध होने पर द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश डॉ. ममता भोजवानी की अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
घटना 29 अप्रैल 2025 को करतला थाना क्षेत्र के ग्राम खुटाकुड़ा (बेलभांठा) में हुई थी। जहां आरोपी जमीन बंटवारे की बात को लेकर अपने बड़े पिता और बड़ी मां के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर रहा था। इस दौरान उसने अपनी बड़ी मां पर डंडे से हमला कर दिया, गंभीर चोट लगने से उसकी मृत्यु हो गई। विशेष लोक अभियोजक सुनील कुमार मिश्रा की पैरवी और प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर उसके खिलाफ दोष सिद्ध हो गया। अदालत ने सजा के साथ ही 5 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है।
05 जून /मंथन मित्तल



