Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) नन्ही कलाकार की अद्भुत प्रतिभा ने किया लोगो का ध्यान आकर्षित-चित्रकला शिविर में 5 मिनट में उकेरा गुरुजी का सजीव चित्र

    (कोरबा) जटगा रेंज में 11 हाथियों ने मचाया जमकर उत्पात-खेत रौंदे, केले और सब्जियों की फसल की नष्ट

    (कोरबा) जिले के लब्धख्याति, प्रतिष्ठित व्ययसायी अशोक मोदी को राष्ट्रीय मंच पर दी गयी बड़ी जिम्मेदारी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) नन्ही कलाकार की अद्भुत प्रतिभा ने किया लोगो का ध्यान आकर्षित-चित्रकला शिविर में 5 मिनट में उकेरा गुरुजी का सजीव चित्र
    कोरबा

    (कोरबा) नन्ही कलाकार की अद्भुत प्रतिभा ने किया लोगो का ध्यान आकर्षित-चित्रकला शिविर में 5 मिनट में उकेरा गुरुजी का सजीव चित्र

    By Vinod Mittal06/04/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * संस्कार भारती की दस दिवसीय कला कार्यशाला अंतर्गत बच्चों में उमड़ा उत्साह
    * तीसरे दिन रचनात्मकता और प्रतिभा का दिखा अनूठा संगम
    कोरबा (मंथन) संस्कार भारती इकाई कटघोरा द्वारा आयोजित दस दिवसीय चित्रकला प्रशिक्षण कार्यशाला में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा निरंतर निखरकर सामने आ रही है। कार्यशाला के तीसरे दिन कला साधना और सृजन का ऐसा मनमोहक दृश्य देखने को मिला, जिसने उपस्थित अतिथियों और प्रशिक्षकों को भी प्रभावित कर दिया।
    जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की भांति प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ प्रातः 8 बजे हुआ। कार्यक्रम प्रारंभ होने से पहले संस्कार भारती के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की तथा भारतीय संस्कृति और कला परंपरा के संरक्षण का संकल्प लिया। इसके पश्चात बच्चों को चित्रकला की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। सुबह 10:30 बजे तक चले सत्र में प्रतिभागी बच्चों ने रंगों और रेखाओं के माध्यम से अपनी कल्पनाओं को कैनवास पर साकार किया।
    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पी.एन. योगी उपस्थित रहे। उनके साथ कार्यक्रम संयोजक शिवशंकर जायसवाल, आयोजन समिति अध्यक्ष हेमलता सिदार, शिव दुबे, लक्ष्मी गर्ग, विनय सिंह, भारत भूषण साहू, भवानी सर, आशीष सर, उमेश्वरी टेकाम, प्रतिमा केवट, शालू पात्र सहित मास्टर ट्रेनर संदीप कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
    उक्त कार्यशाला का सबसे आकर्षक क्षण उस समय सामने आया, जब मात्र 7 वर्षीय बालिका जान्हवी जायसवाल ने अपनी असाधारण चित्रकारी प्रतिभा का परिचय देते हुए मास्टर ट्रेनर एवं चित्रकार संदीप कुमार का चित्र महज पांच मिनट में तैयार कर दिया। नन्ही कलाकार द्वारा बनाए गए इस चित्र की सटीकता, भाव-भंगिमा और प्रस्तुति ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। उपस्थित लोगों ने जान्हवी की प्रतिभा की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्कार भारती के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों में छिपी कलात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उन्हें भारतीय कला एवं संस्कृति से जोड़ना है। यही कारण है कि कटघोरा ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त करने पहुंच रहे हैं।
    कार्यशाला के तीसरे दिन का आयोजन उत्साह, अनुशासन और रचनात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। बच्चों की बढ़ती भागीदारी और कला के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए आयोजकों ने विश्वास जताया कि यह प्रशिक्षण शिविर क्षेत्र में नई कलात्मक प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    04 जून /मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जटगा रेंज में 11 हाथियों ने मचाया जमकर उत्पात-खेत रौंदे, केले और सब्जियों की फसल की नष्ट

    Related Posts

    (कोरबा) जटगा रेंज में 11 हाथियों ने मचाया जमकर उत्पात-खेत रौंदे, केले और सब्जियों की फसल की नष्ट

    06/04/2026

    (कोरबा) जिले के लब्धख्याति, प्रतिष्ठित व्ययसायी अशोक मोदी को राष्ट्रीय मंच पर दी गयी बड़ी जिम्मेदारी

    06/04/2026

    (कोरबा) स्व. बिसाहू दास स्मृति चिकित्सा महविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा में आयोजित होगा निःशुल्क कैंसर जॉंच एव परामर्श शिविर 05 जून को

    06/04/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/04/2026

    (कोरबा) नन्ही कलाकार की अद्भुत प्रतिभा ने किया लोगो का ध्यान आकर्षित-चित्रकला शिविर में 5 मिनट में उकेरा गुरुजी का सजीव चित्र

    * संस्कार भारती की दस दिवसीय कला कार्यशाला अंतर्गत बच्चों में उमड़ा उत्साह * तीसरे…

    (कोरबा) जटगा रेंज में 11 हाथियों ने मचाया जमकर उत्पात-खेत रौंदे, केले और सब्जियों की फसल की नष्ट

    (कोरबा) जिले के लब्धख्याति, प्रतिष्ठित व्ययसायी अशोक मोदी को राष्ट्रीय मंच पर दी गयी बड़ी जिम्मेदारी

    (कोरबा) स्व. बिसाहू दास स्मृति चिकित्सा महविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा में आयोजित होगा निःशुल्क कैंसर जॉंच एव परामर्श शिविर 05 जून को

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.