Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    (कोरबा) सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

    (कोरबा) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासकोरबा (मंथन)

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) ग्राम लोतलोता के ग्रामीणों ने सीएसईबी के बंद पड़े राखड़ बांध को दोबारा शुरू करने का किया विरोध-कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    कोरबा

    (कोरबा) ग्राम लोतलोता के ग्रामीणों ने सीएसईबी के बंद पड़े राखड़ बांध को दोबारा शुरू करने का किया विरोध-कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    By Vinod Mittal06/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लोतलोता के ग्रामीणों ने सीएसईबी के बंद पड़े राखड़ बांध को पुनः चालू करने की तैयारी का विरोध करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि जर्जर हो चुके इस बांध को दोबारा चालू करना क्षेत्र के लोगों की जान-माल के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है।
    ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि वर्ष 1985-86 में सीएसईबी द्वारा भूमि अधिग्रहण कर लोतलोता में राखड़ बांध का निर्माण कराया गया था। वर्ष 2023 में बांध पूरी तरह भर जाने और पर्यावरण विभाग से इसकी ऊंचाई बढ़ाने की अनुमति नहीं मिलने के कारण इसे बंद कर दिया गया था। इसके बाद बांध के कुछ हिस्सों में पौधारोपण किया गया और कई स्थानों को मिट्टी से समतल कर दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले लगभग तीन वर्षों से बांध का रखरखाव नहीं किया गया है। पावर प्लांट से बांध तक जाने वाली पाइपलाइन को भी अलग कर दिया गया था तथा राखड़ पानी निकासी व्यवस्था भी बंद कर दी गई थी। अब सीएसईबी प्रबंधन द्वारा नई पाइपलाइन बिछाकर बांध को पुनः चालू करने की तैयारी की जा रही है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।
    ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2021, 2022 और 2023 के दौरान कई बार राखड़ बांध के तटबंध टूट चुके हैं। इन घटनाओं में राख मिश्रित पानी किसानों के खेतों तक पहुंच गया था, जिससे फसलों को नुकसान हुआ था। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि बांध के समीप ही पुरेनाखार का प्राथमिक स्कूल स्थित है, जहां पूर्व में तटबंध टूटने के बाद राखयुक्त पानी भर गया था।
    ग्रामीणों ने मांग की है कि किसी स्वतंत्र तकनीकी और पर्यावरणीय विशेषज्ञ समिति से बांध की पूरी जांच कराई जाए तथा जांच पूरी होने तक इसे पुनः चालू करने की अनुमति न दी जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि ग्राम लोतलोता के लोग जर्जर हो चुके राखड़ बांध में दोबारा राख भरने का पूर्ण विरोध करते हैं। यह ज्ञापन जनपद सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष तथा ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों के हस्ताक्षर के साथ कलेक्टर को सौंपा गया है।

    02 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) वनमंडल कोरबा में वर्षाकाल में रोपण हेतु 3 लाख पौधे तैयार
    Next Article (कोरबा) अनुभवी भाँचा बहु 491 मतों से जीत दूसरी बार बनीं सलिहाभांठा की सरपंच

    Related Posts

    (कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    06/03/2026

    (कोरबा) सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

    06/03/2026

    (कोरबा) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासकोरबा (मंथन)

    06/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202688 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    * डोंगानाला जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदन पर हुई त्वरित कार्रवाई * मौके पर मिली…

    (कोरबा) सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

    (कोरबा) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासकोरबा (मंथन)

    (कोरबा) बरपाली और कोटमेर में जनसमस्या निवारण शिविर आहूत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.