Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार

    (कोरबा) सिर कुचली महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी

    (कोरबा) महाराज अग्रसेन जयंती खेल महाकुम्भ का हुआ शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कटघोरा नगर पालिका का गंदा जल बहाया जा रहा अहिरन नदी में
    कोरबा

    (कोरबा) कटघोरा नगर पालिका का गंदा जल बहाया जा रहा अहिरन नदी में

    By Vinod Mittal06/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * निचले ग्रामो में गहराया जल संकट
    * ग्राम डुड़गा में 117 साल पुराने तालाब का गहरीकरण शुरू कराया ग्रामीणों ने
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा क्षेत्र में जल प्रदूषण और जल संकट की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। अहिरन नदी के किनारे बसे ग्राम डुड़गा सहित कई ग्रामो के ग्रामीण इन दिनों भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि नगर पालिका कटघोरा का नाले के माध्यम से निकलने वाला गंदा और सीवर का जल बिना किसी शोधन (ट्रीटमेंट) के सीधे अहिरन नदी में छोड़ा जा रहा है।
    स्थानीय लोगों के अनुसार, इस लापरवाही के चलते नदी का जल पूरी तरह दूषित हो चुका है। हालात ऐसे बन गए हैं कि निचले ग्रामो के लोग अब नदी के जल का उपयोग करने से कतराने लगे हैं। पीने और दैनिक उपयोग के लिए स्वच्छ जल नहीं मिलने से जल संकट और गहरा गया है, वहीं जलजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।
    ग्रामीण बताते हैं कि एक समय अहिरन नदी और ग्राम का लगभग 117 वर्ष पुराना तालाब पूरे क्षेत्र की जीवनरेखा हुआ करता था। इंसान से लेकर पशु-पक्षी और खेती-किसानी तक सभी इसी जल स्रोत पर निर्भर थे, लेकिन वर्तमान में नदी के प्रदूषित होने से स्थिति चिंताजनक हो गई है।
    समस्या की गंभीरता को देखते हुए ग्राम डुड़गा के ग्रामीणों ने अब खुद पहल करते हुए पुराने तालाब के गहरीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। जेसीबी मशीन की मदद से तालाब की खुदाई कर उसे गहरा किया जा रहा है, ताकि बारिश का जल उसमें संग्रहित हो सके और सालभर ग्राम के लोगों व पशुओं को जल मिल सके।
    ग्रामीणों और पर्यावरण प्रेमियों ने प्रशासन से मांग की है कि नगर पालिका परिषद कटघोरा नगर से निकलने वाले गंदे जल को बिना शोधन नदी में छोड़े जाने पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही अहिरन नदी को स्वच्छ बनाने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं। फिलहाल, प्रशासनिक पहल के इंतजार में ग्रामीण अपने स्तर पर जल संकट से निपटने के लिए तालाब को पुनर्जीवित करने में जुटे हुए हैं, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बेहद जरूरी है।

    02 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) एचटीपीएस में पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर मुख्य अभियंता की अगुवाई में निकाली गई साइकिल रैली
    Next Article (कोरबा) कृष्णा ग्रुप द्वारा रायपुर में स्थापित नए अत्याधुनिक शोरूम इलेक्ट्रिक कार के पहले शोरूम का भव्य उद्घाटन किया पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने

    Related Posts

    (कोरबा) गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार

    09/23/2026

    (कोरबा) सिर कुचली महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी

    09/23/2026

    (कोरबा) महाराज अग्रसेन जयंती खेल महाकुम्भ का हुआ शुभारंभ

    09/23/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/23/2026

    (कोरबा) गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार

    * डीजे बंद कराने/ध्वनि कम करने की समझाइश के दौरान पुलिसकर्मी से गाली-गलौज करने का…

    (कोरबा) सिर कुचली महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी

    (कोरबा) महाराज अग्रसेन जयंती खेल महाकुम्भ का हुआ शुभारंभ

    (कोरबा) जमीन बंटवारे पर हुआ खूनी विवाद

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.