Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    (कोरबा) सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

    (कोरबा) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासकोरबा (मंथन)

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) ग्राम पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र के ग्रामीण दो दिनों से अंधेरे में
    कोरबा

    (कोरबा) ग्राम पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र के ग्रामीण दो दिनों से अंधेरे में

    By Vinod Mittal06/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * आंधी-तूफान चरमराई बिजली व्यवस्था
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में 30 मई की शाम आए तेज आंधी-तूफान का असर अब भी कई ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। प्राकृतिक आपदा के साथ-साथ इस घटना ने विद्युत विभाग की तैयारियों और रखरखाव व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
    जानकारी के अनुसार पोड़ी-उपरोड़ा विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत गुरसिया फीडर क्षेत्र में कई स्थानों पर पेड़ गिरने से 11केवी एवं 33केवी विद्युत लाइनें तथा पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिसके कारण दर्जनों गांवों में पिछले लगभग दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प पड़ी हुई है।
    बिजली आपूर्ति बाधित होने से संबंधित ग्राम पंचायतों के गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं। सबसे अधिक परेशानी पेयजल व्यवस्था को लेकर सामने आ रही है। बिजली नहीं होने से मोटर पंप बंद पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में यह संकट लोगों की दैनिक दिनचर्या को भी प्रभावित कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र वनांचल एवं पहाड़ी इलाकों से घिरा हुआ है, जहां हाथी, जहरीले सांप, बिच्छू तथा भालू जैसे वन्यजीवों की मौजूदगी बनी रहती है। ऐसे में रात के समय अंधेरा छा जाने से लोगों में भय का माहौल है। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे विशेष रूप से परेशान हैं। कई गांवों में लोगों को मोबाइल चार्जिंग, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।
    स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि विद्युत विभाग द्वारा समय रहते हाईटेंशन तारों और बिजली खंभों के आसपास खड़े पेड़ों की छंटाई कराई गई होती तो नुकसान की स्थिति काफी हद तक टाली जा सकती थी। ग्रामीणों के अनुसार हर वर्ष मानसून और आंधी-तूफान से पहले ऐसे कार्य किए जाने चाहिए, लेकिन इस दिशा में पर्याप्त गंभीरता नहीं दिखाई गई। इधर, दो दिनों से अधिक समय बीत जाने के बावजूद मरम्मत कार्य की धीमी गति को लेकर भी लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय अमला क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने में अपेक्षित तेजी नहीं दिखा रहा है। क्षेत्रवासियों ने शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल करने तथा भविष्य में ऐसी परिस्थितियों से बचने के लिए स्थायी और प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने मांग की है।

    01 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) 13 दिनों तक टला रेलवे ब्लॉक का कार्य 
    Next Article (कोरबा) सोनपुरी पुल के पास पलटी कागजों से भरी मिनी ट्रक

    Related Posts

    (कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    06/03/2026

    (कोरबा) सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

    06/03/2026

    (कोरबा) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासकोरबा (मंथन)

    06/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202689 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    * डोंगानाला जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदन पर हुई त्वरित कार्रवाई * मौके पर मिली…

    (कोरबा) सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

    (कोरबा) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासकोरबा (मंथन)

    (कोरबा) बरपाली और कोटमेर में जनसमस्या निवारण शिविर आहूत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.