Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह

    (कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    (कोरबा) ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु एल्युमिनियम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए नौकरी का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने के आरोप में दो कथित आरोपी गिरफ्तार
    कोरबा

    (कोरबा) व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए नौकरी का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने के आरोप में दो कथित आरोपी गिरफ्तार

    By Vinod Mittal05/29/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो कथित आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर रकम वसूल रहे थे।
    जानकारी के अनुसार मामले में प्रार्थी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वह पूर्व में एक स्मॉल फाइनेंस बैंक में कार्यरत था। इसी दौरान उसकी पहचान कथित आरोपी से हुई। उसने उसे बालको प्लांट स्थित एक कंपनी में स्थायी नौकरी दिलाने और अधिक वेतन मिलने का भरोसा दिलाया।
    आरोप है कि नौकरी लगवाने के नाम पर उसने अलग-अलग किश्तों में फोन-पे और नगद माध्यम से कुल 50 हजार रुपये वसूल लिए। रकम लेने के बाद भी नौकरी नहीं लगाई गई और लगातार टालमटोल किया जाता रहा। जांच में सामने आया कि उसने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर “Good Jobs Better Lives” नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। इस ग्रुप के जरिए बेरोजगार युवाओं को जोड़कर नौकरी दिलाने का लालच दिया जाता था। उस पर अन्य कई युवाओं से भी रकम वसूलने का आरोप है।
    पुलिस को आशंका है कि जिले सहित अन्य स्थानों के कई लोग भी इस ठगी का शिकार हुए हैं। पीड़ितों द्वारा रकम वापस मांगने पर कथित आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज किए, जिसमें नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी की पुष्टि हुई। पूछताछ में दोनों कथित आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

    29 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन व महापौर श्रीमती राजपूत ने दी 04 करोड़ 85 लाख रू. के विकास कार्यो की सौगात
    Next Article (कोरबा) जिला पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के सहित कथित आरोपी को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    (कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह

    09/22/2026

    (कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    09/22/2026

    (कोरबा) ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु एल्युमिनियम

    09/22/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/22/2026

    (कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह

    * गुजराती समाज की नवीन कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण * कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन,जिला…

    (कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    (कोरबा) ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु एल्युमिनियम

    (कोरबा) रोटरी क्लब ऑफ कोरबा द्वारा लगाया जाएगा विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.